अयोध्या: पुलिस ने 7 जनपदों की खंगाली फुटेज, फिर भी खाली हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा रुदौली से 20 लाख रुपए लेकर फरार होने के मामले में 38 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात के बाद से पुलिस की कई टीमें राजधानी समेत जनपद बाराबंकी, रायबरेली, बस्ती, सुल्तानपुर व अमेठी में सुराग ढूढ़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने का …

अमृत विचार, अयोध्या। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा रुदौली से 20 लाख रुपए लेकर फरार होने के मामले में 38 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात के बाद से पुलिस की कई टीमें राजधानी समेत जनपद बाराबंकी, रायबरेली, बस्ती, सुल्तानपुर व अमेठी में सुराग ढूढ़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने का दावा कर रही है।

बदमाशों की लोकेशन जो सीसीटीवी फुटेज से मिली है। उससे साफ है कि बदमाशों ने पुलिस कोतवाली और सीओ दफ्तर से बचते-बचाते हुए गंतव्य की ओर का रुख किया। वारदात के कई दिनों तक बैंक में लेनदेन का कार्य तो ठप रहा, लेकिन बैंक कर्मियों से पुलिस की पूछताछ जारी रही। जब बैंक से जुड़े कर्मियों से भी कोई क्लू हाथ नहीं लगा तो ई-रिक्शा चालकों को बुलाकर उस चालक की खोज की गई, जिस रिक्शे से अंजामकर्ता फरार हुए थे। बावजूद पुलिस को निराशा हाथ लगी।

वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने रुदौली नगर में महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। कोतवाली के आगे पेट्रोल पंप के पास सीसीटीवी में बैंक से रुपए लेकर भागे युवक का सुराग इतना लगा कि वह आटो रिक्शा पर सवार होकर भेलसर की ओर गए, लेकिन जब भेलसर स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक का फुटेज देखा गया तो उनमें वे नजर न आए।

रुदौली कोतवाल, शशिकांत यादव ने बताया साइबर, क्राइम व एसओजी की टीमें इस पर काम कर रही हैं, लेकिन अब तक ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया, जिससे वारदात के अंजामकर्ताओं को अंजाम तक पहुंचाया जा सके। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: बाढ़ चौकी पहुंचे सांसद ने जाना पीड़ितों का हाल

संबंधित समाचार