बरेली: कोरोना संक्रमित दो युवाओं की मौत की जांच करेंगे विशेष सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और दो युवकों की मौत रविवार को नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने मौत की वजह जानने के जांच करने का आदेश विशेष सचिव व कोविड 19 के नोडल अधिकारी आरएन सिंह को दिया है। एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट मांगी है। सुबह करीब 11 …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और दो युवकों की मौत रविवार को नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने मौत की वजह जानने के जांच करने का आदेश विशेष सचिव व कोविड 19 के नोडल अधिकारी आरएन सिंह को दिया है। एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

सुबह करीब 11 बजे नोडल अधिकारी सर्किट हाउस में कोविड अस्पताल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें निजी मेडिकल कालेज के प्रतिनिधियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से मौत न हो इस पूरा जोर देने को कहा। हाल ही में इलाज के दौरान हुई दो युवा कोविड संक्रमित मरीजों की मौत के बारे में मेडिकल अधिकारियों से पूछताछ कर पूरा ब्योरा लिया। दोनों युवाओं के इलाज के बारे में पूरी जानकरी मांगी है। यह दोनों कब संक्रमित हुए, भर्ती के समय आक्सीजन का स्तर क्या था। इनके अलावा परिवार के किसी और व्यक्ति में तो कोरोना के लक्षण तो नहीं थे।

संक्रमित मरीज अस्पताल में देर से पहुंचे। इस सवाल के जवाब पर अधिकारियों ने अपनी सफाई दी कि जब रेफर किया गया था तो आक्सीजन का स्तर 94 था। बाद में चलकर आक्सीजन का स्तर घटकर 72 हो गया। प्रभारी डाक्टर के जवाब से सहमति न होन पर उन्होंने दोनों युवकों की मौत की पूरी रिपोर्ट तैयार कर भेजने का निर्देश दिया।

बैठक में जिलाधिकारी नितिश कुमार और सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग मौजूद रहे। इसके बाद नोडल अधिकारी ने विधायक राजेश मिश्र के बिथरी चैनपुर स्थित भरतौल गांव जाकर विकास कार्य का हाल देखा। यहां पर सफाई व्यवस्था बेहतर मिली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसी तरह पूरे जिले के गांवों की सफाई होनी चाहिए।

इस दौरान विधायक पप्पू भरतौल के पुत्र विक्की ने उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामलाल कश्यप को मोमेंटो और गमछा देकर सम्मानित किया। इसके बाद नोडल अधिकारी ने विधायक के साथ प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार कार्य किया जा रहा है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सर्तक रहने की आवश्यकता है। नोडल अधिकारी को गांव में सारी व्यवस्था बेहतर मिलीं।

अस्पतालों को बदनाम करने वाले मरीजों के खिलाफ करें कार्रवाई: सहगल
बैठक के दौरान कोविड अस्पतालों में बदइंतजामियों की वीडियो वायरल का मामला सामने आया। इसके बारे में अधिकारियों ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की हैं। इसमें अस्पताल में उपचार की व्यवस्था खराब है। गंदगी है और भोजन कम दिया जा रहा है। इस पर नवनीत सहगल ने कोविड के नोडल अधिकरी आरएन सिंह को अपनी देखरेख में सभी कोविड अस्पतालों में व्यवस्था को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। वार्ड में सीसीटीवी लगवाने को कहा और बेवजह अस्पताल को बदनाम करने वाले मरीजों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आदेश दिया।

नोडल अधिकारी ने गोशाला और बरात घर बनवाने के दिए निर्देश
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ जाते वक्त नोडल अधिकारी नवनीत सहगल दोबारा हरेला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गलियों में घूमकर देखा, गंदगी मिलने पर सफाई कर्मी और ग्राम विकास अधिकारी को फटकार लगाई। वहीं गांव के लोगों से वार्ता की। लोगों ने बताया कि गांव में बरातघर और गोवंशीय पशुओं की व्यवस्था न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर नोडल अधिकारी ने सीडीओ को जल्द ही व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। माध्यमिक विद्यालय में लगाई गई हरी हरी घास और विद्यालय की साफ-सफाई देखकर ग्राम प्रधान एवं सचिव की पीठ भी थपथपाई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा