‘सत्ता में है सरकार इसलिए दिखा रहे ताकत, कल जांच एजेंसियों को ही बनाएंगे निशाना’, BJP पर ममता का हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आज आप (भाजपा) सत्ता में है इसलिए ताकत दिखा रहे है , कल यही जांच एजेंसियां आपको निशाना बनायेगी। बनर्जी ने कहा कि बंगाल की जमीन सबके लिए है न कि केवल उन लोगों …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आज आप (भाजपा) सत्ता में है इसलिए ताकत दिखा रहे है , कल यही जांच एजेंसियां आपको निशाना बनायेगी। बनर्जी ने कहा कि बंगाल की जमीन सबके लिए है न कि केवल उन लोगों के लिए जिनकी मातृभाषा बंगाली है।

यह भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा- जलवायु आपदाओं की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ रही है कड़ी मार

बंगाल को बिहारी समुदाय , गुजरात , पंजाबी , जैन , मुस्लिम सभी लोग प्यार करते है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस जनता से बातें छिपाने में विश्वास नहीं करती है। हम एक पारदर्शी पार्टी हैं और हमारे बारे में सब कुछ खुले में है। हम अपने सभी कार्यक्रमों में मीडिया से अपने दोस्तों को आमंत्रित करते हैं।

बनर्जी ने कहा कि इस साल दुर्गा पूजा एक अक्टूबर से ही शुरू हो गई थी। राज्य प्रशासन, पुलिस और लोगों ने दुर्गा पूजा को ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची’ में शामिल करने के लिए यूनेस्को को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ दुर्गा पूजा ही नहीं , हम सभी त्योहारों को समान रुप से मनाते है। मैं हमेशा कहती हूं और फिर दोहरा रही हूं कि धर्म व्यक्तिगत मामला हो सकता है लेकिन त्योहार सभी के लिए है।

यह भी पढ़ें- आप प्रमुख का एक और विवादित वीडियो वायरल, अब पीएम मोदी की मां के लिए इस्तेमाल किए अपशब्द

संबंधित समाचार