बाराबंकी: हैदरगढ़ के कई वार्डों में फैला डेंगू, दर्जनों बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़, बाराबंकी। नगर पंचायत हैदरगढ़ के कई वार्डों में डेंगू का प्रकोप शुरु हो गया है। डेंगू के चपेट में आये कई लोगों का इलाज निजी चिकित्सालय में हो रहा हैं। और तीन लोगों का हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को इलाज किया गया। तो जांच में रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। …

हैदरगढ़, बाराबंकी। नगर पंचायत हैदरगढ़ के कई वार्डों में डेंगू का प्रकोप शुरु हो गया है। डेंगू के चपेट में आये कई लोगों का इलाज निजी चिकित्सालय में हो रहा हैं। और तीन लोगों का हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को इलाज किया गया। तो जांच में रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। फिर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया हैं।

नगर पंचायत हैदरगढ़ की लोहिया वार्ड की निवासिनी नसरीन बानो 30 पत्नी शफीक अहमद को 4 दिन पहले से बुखार आया था जांच कराने में डेंगू की पुष्टि हुई। घोसियाना वार्ड के निवासी को मोहम्मद अरशद 18 पुत्र मोहम्मद नफीस के 2 दिन पहले बुखार आया तो जांच कराई तो इन्हें भी डेंगू की पुष्टि हुई हैं।

हैदरगढ़ कस्बा के निवासी शरद अवस्थी 24 पुत्र सतीश के दो दिन पहले बुखार आए था जांच कराने के पर डेंगू की पुष्टि हुई। इन लोगों का इलाज गुरुवार दोपहर सीएचसी हैदरगढ़ के डॉक्टर अतीक अहमद ने किया और बताया कि सतीश व नसरीन बानो को डेंगू बुखार था प्राथमिक उपचार किया गया हालत में सुधार नहीं होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: हैदरगढ़ कस्बा चौकी इंचार्ज पर हमला, बिल्ला नोचने का भी हुआ प्रयास

संबंधित समाचार