अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रेलीग (अमेरिका)। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रेलीग की मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने बताया कि  शाम …

रेलीग (अमेरिका)। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रेलीग की मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने बताया कि  शाम पांच बजे न्यूस रिवर ग्रीनवे के पास कई राउंड फायरिंग की गई।

पुलिस विभाग ने मेयर को रात करीब आठ बजे बताया कि संदिग्ध को इलाके में एक मकान से ‘काबू’ कर लिया गया है। पुलिस के कई वाहन और एम्बुलेंस दोपहर बाद पड़ोसी हेडिंगम इलाके में पहुंच गई और अधिकारी संदिग्ध को पकड़ने के लिए घंटों तक वहां डटे रहे।

गवर्नर रॉय कूपर ने शाम करीब सात बजे ट्वीट किया कि राज्य के और स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। इससे पहले, वेकमेड हॉस्पिटल के प्रवक्ता देब लॉगरी ने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए कम से कम चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन अभी कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है। रेलीग पुलिस विभाग ने बताया कि उसके कर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं और उसने कई इलाकों के निवासियों को अपने घरों के भीतर रहने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें : Iraq President Election : अब्दुल लतीफ राशिद बने इराक के नए राष्ट्रपति, एक साल से जारी गतिरोध खत्म

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव