Gyanvapi Case: कार्बन डेटिंग पर जिला अदालत आज सुनाएगी फैसला, वाराणसी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। ज्ञानवापी में स्थित कथित ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग पर आज जिला अदालत का फैसला आएगा। हिंदी पक्ष की मांग है कि शिवलिंग की कार्बन डेटिंग और वैज्ञानिक परीक्षण किया जाए। वहीं मुस्लिम पक्ष इस मांग पर लगातार आपत्ति जता रहा है, और शिवलिंग को फव्वारा बता रहा है। ऐसे में अब यह कोर्ट तय …

वाराणसी। ज्ञानवापी में स्थित कथित ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग पर आज जिला अदालत का फैसला आएगा। हिंदी पक्ष की मांग है कि शिवलिंग की कार्बन डेटिंग और वैज्ञानिक परीक्षण किया जाए। वहीं मुस्लिम पक्ष इस मांग पर लगातार आपत्ति जता रहा है, और शिवलिंग को फव्वारा बता रहा है। ऐसे में अब यह कोर्ट तय करेगी कि कार्बन डेटिंग से ज्ञानवापी परिसर की जांच करानी है या नहीं?

जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की आदालत सुनाएगी फैसला
कोर्ट ने इससे पहले दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। हिंदू पक्ष की मांग है कि शिवलिंग की जांच के लिए कार्बन डेटिंग तकनीक को अपनाया जाए, जिससे की सही उम्र का पता लगाया जा सके, तो वहीं मुस्लिम पक्ष कथित शिवलिंग को फव्वारा बता रहा है। वाराणसी के जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत इस मामले में सुनवाई कर रही है।

मई में हुआ था मस्जिद का सर्वे
इस साल मई में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था. इस पर हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि मस्जिद के वजूखाने के बीच में एक कथित शिवलिंग मिला है। वहीं मुस्लिम पक्ष उसे फब्वारा बता रहा है। ऐसे में अब याचिकाकर्ताओं की मांग है ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग के साथ-साथ वैज्ञानिक जांच कराई जाए। साथ ही शिवलिंग को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया जाए।

यह भी पढ़ें:-ज्ञानवापी केस: कार्बन डेटिंग जांच पर फैसला सुरक्षित, 14 तारीख को अदालत सुना सकती है आदेश

 

संबंधित समाचार