हम मुलायम सिंह से मिलने सैफई जा रहे थे…कानपुर सेंट्रल से पकड़ा गया नेता जी का जबरा फैन, देखें वीडियो
कानपुर, अमृत विचार। हम मुलायम सिंह यादव से मिलने इटावा जा रहे थे, हमारी विधानसभा नौतनवा है, लक्ष्मीपुर से हम ट्रेन में बैठे गोरखपुर पहुंचे, हम लखनऊ सपा कार्यालय भी गए थे लेकिन फिर किसी ने गलत रास्ता बता दिया और कानपुर आ गए यहां पुलिस ने पकड़ लिया। मुलायम सिंह हमको जानते थे….हम स्टार …
कानपुर, अमृत विचार। हम मुलायम सिंह यादव से मिलने इटावा जा रहे थे, हमारी विधानसभा नौतनवा है, लक्ष्मीपुर से हम ट्रेन में बैठे गोरखपुर पहुंचे, हम लखनऊ सपा कार्यालय भी गए थे लेकिन फिर किसी ने गलत रास्ता बता दिया और कानपुर आ गए यहां पुलिस ने पकड़ लिया। मुलायम सिंह हमको जानते थे….हम स्टार प्राचारक हैं।
हम मुलायम सिंह से मिलने सैफई जा रहे थे…कानपुर सेंट्रल से पकड़ा गया नेता जी का जबरा फैन@samajwadiparty @yadavakhilesh pic.twitter.com/Eu2VM44PPu
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 14, 2022
महाराजगंज के 12 साल के नवरत्न यादव की यह बातें सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं। नवरत्न को कानपुर जीआरपी ने सेंट्रल स्टेशन से पकड़ा है। जीआरपी दरोगा आरके द्विवेदी ने बताया कि 12 साल का नवरत्न घर से भागा था। पूछताछ कर परिवार को जानकारी देकर उसे उनके सिपुर्द कर दिया गया है। वीडियो में नवरत्न पूरे आत्मविश्वास से बता रहा है कि वह सैफई जाना चाहता था।
लखनऊ स्थित सपा कार्यालय भी गया था, लेकिन उसे कुछ लोगों ने गलत पता बता दिया, जिससे भटक गया। बताया कि हम मुलायम सिंह यादव के बहुत बड़े फैन हैं। जीआरपी दरोगा ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन के कैंट साइड से एक व्यक्ति बच्चे को लेकर आया था। उसकी बातें चौंकाने वाली थी। लेकिन परिवार से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह अक्सर घर से भाग जाता है। परिवार को बच्चे को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: पांडु नदी में गिरे मजदूर का नहीं चला पता, मुलायम सिंह से जुड़े नेता पहुंचने लगे घर
