सुल्तानपुर: सामूहिक दुराचार के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
जयसिंहपुर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। इंजीनियरिंग की छात्रा से सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की रात घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन करने गई पुलिस टीम से आरोपी की मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली से एक आरोपित घायल हो …
जयसिंहपुर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। इंजीनियरिंग की छात्रा से सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की रात घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन करने गई पुलिस टीम से आरोपी की मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली से एक आरोपित घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। एसपी ने बताया कि स्कॉर्पियो, तमंचा व अन्य साक्ष्य संकलित किए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने एक आरोपित रंजीत को गुरुवार की दिन में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया था। देर रात करीब तीन बजे पुलिस टीम जयसिंहपुर के पदारथपुर गांव में घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन करने के लिए ले गई। पुलिस के मुताबिक इस दौरान आरोपित रंजीत ने घटनास्थल पर छुपाए गए अवैध असलहे से भागने की नियत से फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपित के पैर में गोली मार दी। घायल रंजीत को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर लाया गया है।
पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि गैंगरेप में शामिल आरोपियों की पहचान कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी सूरज पांडेय और रंजीत उपाध्याय के रूप में हुई। पुलिस विवेचना करने गई थी, इसी सिलसिले में आरोपी रंजीत उपाध्याय को घटनास्थल पर ले जाया गया था। जहां से उसने भागने की नीयत से घटनास्थल पर छुपाए गए अवैध असलहे से फायर किया था। गोलीबारी में एक आरोपी घायल हुआ है। वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी व अन्य साक्ष्य संकलित कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें-मुरादाबाद : यूपी पुलिस का टॉप मोस्ट वांटेड बनने की राह पर खनन माफिया जफर अली
