गौतमबुद्ध नगर: कारोबारी को अबूधाबी में पुलिस ने रोका, पत्नी के साथ टूर पर गया था विदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। ग्रेटर नोएडा के दंपत्ति प्रवीण और ऊषा स्विटजरलैंड घूमने के लिए गए थे। इस दौरान अबू धाबी की पुलिस ने ग्रेटर नोएडा निवासी व्यापारी को रोक लिया। अबू धाबी पुलिस ने प्रवीण की पत्नी को वापस इंडिया भेज दिया। जानकारी पर मालूम पड़ा कि अबू धाबी पुलिस का दावा है कि …

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। ग्रेटर नोएडा के दंपत्ति प्रवीण और ऊषा स्विटजरलैंड घूमने के लिए गए थे। इस दौरान अबू धाबी की पुलिस ने ग्रेटर नोएडा निवासी व्यापारी को रोक लिया। अबू धाबी पुलिस ने प्रवीण की पत्नी को वापस इंडिया भेज दिया। जानकारी पर मालूम पड़ा कि अबू धाबी पुलिस का दावा है कि कारोबारी की शक्ल किसी क्रिमिनल से मिलती है। इसी शक पर उन्होंने प्रवीण को अरेस्ट कर लिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि 48 घंटे से उनका संपर्क नहीं हुआ है पीड़ित परिवार ने डीएम से इस मामले में शिकायत की है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने विदेश मंत्रालय को इस बाबत पत्र भी भेजा है।

कारोबारी प्रवीण कुमार सीमेंट और स्टील का कारोबार करते हैं, सीमेंट कंपनी ने पति-पत्नी को स्विजरलैंड टूर पर भेजा था। दोनों 11 अक्टूबर को दिल्ली से स्विजरलैंड के लिए रवाना हुए थे ,इन लोगों को अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से स्विजरलैंड के लिए दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी। उसी दौरान अबू धाबी पुलिस ने प्रवीण शर्मा को रोक लियाय उसने कहा कि आप की शक्ल एक अपराधी से मिलती है। प्रवीण की पत्नी उषा शर्मा को आबू धाबी से भारत के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-भदोही में पहला कालीन मेला कल से, पहुंचेगें 200 विदेशी आयातक

संबंधित समाचार