बैठक में हिस्सा लेने के लिए सुरजेवाला ने पायलट से लगाई गुहार
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जयपुर में होने वाली कांग्रेस विधायकों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से अपील की है। बता दें कि राजस्थान में जबरदस्त राजनीतिक हलचल मची हुई है। बगावती तेवर अपनाएं पायलट ने देर रात बयान दिया था कि वह बैठक में हिस्सा नहीं …
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जयपुर में होने वाली कांग्रेस विधायकों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से अपील की है। बता दें कि राजस्थान में जबरदस्त राजनीतिक हलचल मची हुई है।
बगावती तेवर अपनाएं पायलट ने देर रात बयान दिया था कि वह बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। इससे पहले राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का भी बयान आया था कि पायलट उनसे फोन पर बात नहीं कर रहे हैं।
पायलट ने कहीं भी कोई बयान नहीं दिया
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्पष्ट करते हए कहा है कि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहीं भी कोई बयान नहीं दिया है। सुरजेवाला के मुताबिक विधायकों की संख्या को लेकर जो बातें कही जा रही है, उसे इन सबके लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है।
