अयोध्या: खुद का घर खाली, लोगों को बांट रहे नौकरी
अयोध्या, अमृत विचार। एक चर्चित कहावत है कि घर में नहीं दानें, अम्मा चली भुनाने। वर्तमान में प्रदेश का सेवायोजन महकमा इस कहावत को चरितार्थ करता नजर आ रहा है। आए दिन मेला आयोजित कर लोगों को नौकरी दिलाने वाला यह महकमा खुद ही अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से दो-चार है। अकेले क्षेत्रीय सेवायोजन …
अयोध्या, अमृत विचार। एक चर्चित कहावत है कि घर में नहीं दानें, अम्मा चली भुनाने। वर्तमान में प्रदेश का सेवायोजन महकमा इस कहावत को चरितार्थ करता नजर आ रहा है। आए दिन मेला आयोजित कर लोगों को नौकरी दिलाने वाला यह महकमा खुद ही अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से दो-चार है। अकेले क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगभग दो तिहाई पद खाली पड़े हैं। जिला सेवायोजन कार्यालयों का हाल तो और भी बुरा है।
विभाग की ओर से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में जिला और सहायक सेवायोजन अधिकारी के कुल 4 पद सृजित हैं, जिसमें से केवल दो पदों पर ही तैनाती है तथा 2 पद खाली हैं। अधिकारी संवर्ग में ही अनुदेशक के यहां 3 पद सृजित हैं जिसमें से दो खाली चल रहे हैं। लिपिक संवर्ग की बात करें तो क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में प्रधान सहायक का एक पद सृजित है जो खाली चल रहा है। वरिष्ठ सहायक के 6 पदों के सापेक्ष केवल एक की तैनाती है तथा कनिष्ठ सहायक में उपलब्ध 3 पदों के सापेक्ष एक पद खाली है। वही चतुर्थ श्रेणी में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में स्वीकृत 3 पदों के सापेक्ष दो पद खाली चल रहे हैं और स्वीपर कम चौकीदार के एक-एक पदों में केवल एक की ही तैनाती है।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अधीन अंबेडकरनगर में अधिकारी संवर्ग में दो में से एक पद तथा वरिष्ठ सहायक के दोनों और कनिष्ठ सहायक व चतुर्थ श्रेणी का उपलब्ध एकमात्र पद रिक्त है। अधिकारी संवर्ग में अमेठी में किसी की तैनाती नहीं है। सुल्तानपुर व बाराबंकी में तीन के सापेक्ष एक-एक पद खाली है। सुल्तानपुर बाराबंकी में उपलब्ध अनुदेशक के 3-3 पदों में दो-दो खाली है।
वरिष्ठ सहायक में अमेठी में दो में से एक, कनिष्ठ सहायक में अमेठी और सुल्तानपुर दोनों में सृजित एक-एक पद तथा चतुर्थ श्रेणी में अमेठी में एकमात्र व सुल्तानपुर में 5 में से 1 पद खाली है। सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पद्मवीर कृष्ण का कहना है कि विभाग में नई भर्तियां हुई नहीं और कार्यरत कर्मी रिटायर हो रहे हैं। उपलब्ध स्टाफ से कार्य कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-तस्वीर देखते ही हो गए ना दंग!, ये है दोमुंहा सांप, कीमत 250000000 रुपए, कोर्ट में हुई पेशी
