अयोध्या: फुलवारी के बीच होगा भगवान राम व सीता का मिलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जिले में परंपरागत तरीके से होने वाले 41वें रामायण मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रामलला के समक्ष मेले के पोस्टर का विमोचन किया। रामायण मेला में होने वाले प्रथम दिवस के कार्यक्रम के क्रम …

अयोध्या, अमृत विचार। जिले में परंपरागत तरीके से होने वाले 41वें रामायण मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रामलला के समक्ष मेले के पोस्टर का विमोचन किया।

रामायण मेला में होने वाले प्रथम दिवस के कार्यक्रम के क्रम में फुलवारी के बीच राम और सीता जी का मिलन, सीता जी का माता गौरी से आशीर्वाद, सीता स्वयंवर के दौरान धनुष भंजन और फिर जयमाल की लीला को दर्शाया गया है। आवरण छवि को भित्ति फलक पर उकेरने का कार्य प्रीति मौर्या व वैष्णवी गुप्ता ने किया। आवरण छवि में भारतीय लोक कला पर आधारित अवध की लोककला को प्रदर्शित किया गया है। रामायण मेला का शुभारंभ रामलला के दरबार से हो रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र व रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्रा, कमलेश सिंह, एसएन सिंह, जनार्दन उपाध्याय, श्री निवास शास्त्री, शरद चंद्र कपूर आदि के साथ मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, विधायक वेद गुप्त, महंत राम शरण दास, महंत दिनेंद्र दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-ब्रिटेन में लिज ट्रस के आर्थिक पैकेज में किए बदलाव, वित्त मंत्री क्वारतेंग ने दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार