बाढ़ का कहर : कटान तेज देख ग्रामीणों की धड़कने बढ़ी, सात घर बहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 15 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। इससे 50 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। जंजाली नगला गांव में कटान तेज होने से ग्रामीणों की धड़कने बढ़ गई है। सात घर कटान की चपेट में आने से बह गए हैं। …

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 15 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। इससे 50 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। जंजाली नगला गांव में कटान तेज होने से ग्रामीणों की धड़कने बढ़ गई है। सात घर कटान की चपेट में आने से बह गए हैं।

शुक्रवार को नरौरा बांध से गंगा में 53877 क्यूसेक और रामगंगा में खो, हरेली, रामनगर बैराज से 12203 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा और रामगंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 से बढ़कर 136.75 मीटर पर पहुंच गया है। इससे अमृतपुर क्षेत्र के गांव नगरिया जवाहर, लायकपुर, बमियारी, अमीराबाद, जोगराजपुर, करनपुर घाट, कुड़री सारंगपुर, भावन गुलरिया, राई, बजीरपुर, अलादपुर भटौली समेत 35 गांव में बाढ़ से प्रभावित हैं।

इसमें अधिकांश गांव में बाढ़ का पानी भर गया है, कुछ गांव तक पानी पहुंचा है। आलादपुर भटौती में कटान होने से ग्रामीण अपने मकानों को तोड़ने लगे हैं। कमालगंज के गांव जंजाली नगला में सुदामा, मलखान, शेरसिंह, जबरसिंह, भारत, संजीव व श्यामलाल के कच्चे मकान कटान की जद में आने से शुक्रवार रात बह गए। इन सभी परिवार के लोगों ने रात में पंचायत घर में शरण ली। पंचायत घर भी कटान की जद में है।

शुक्रवार सुबह पांच परिवार पंचायत घर छोड़कर चले गए। दो परिवार के लोग अभी उसी में रह रहे हैं। पंचायत घर कभी भी कटान में बह सकता है। इससे वहां रहे लोग परेशान हैं। शमसाबाद क्षेत्र के करीब 14 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गांच कटरी तौफीक का मुख्य मार्ग बाढ़ में कटने से आवागमन ठप हो गया। ट्यूब व लकड़ी के सहारे ग्रामीण आवागमन करने को मजबूर हैं।

गांव समोचीपुर चितार का रास्ता भी पानी भरने से बंद हो गया। कमथरी, अचानकपुर, अजीजाबाद, चौराहार, रुपपुर मंगलपुर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। शमसाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर बाढ़ का पानी बह रहा है। कटरी तौफीक गांव और स्कूल में पानी भर गया। शुक्रवार को स्कूल में शिक्षक वह छात्र नहीं पहुंच सके।

यह भी पढ़ें:- बाढ़ का कहर : हजार बीघा से अधिक फसलें जलमग्न, सैकड़ों आशियाने ढहे

संबंधित समाचार