बरेली: मंत्री के भतीजे की सीजेएम कोर्ट से जमानत अर्जी निरस्त, सेशन में 19 को सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनकपुरी सत्कार रेस्टोरेंट विवाद में वनमंत्री के भतीजे अमित सक्सेना को प्रेमनगर पुलिस ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। अमित के अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना (बल्लिया वाले) ने जमानत अर्जी पेश की, तर्क दिया कि घटना मे किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आयी है न ही घटना का …

बरेली, अमृत विचार। जनकपुरी सत्कार रेस्टोरेंट विवाद में वनमंत्री के भतीजे अमित सक्सेना को प्रेमनगर पुलिस ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। अमित के अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना (बल्लिया वाले) ने जमानत अर्जी पेश की, तर्क दिया कि घटना मे किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आयी है न ही घटना का कोई स्वतंत्र गवाह है।

यह भी पढ़ें- बरेली: भाई ने बहन पर चाकू से किया हमला, जेवर और नकदी लेकर भागा

गलत तरीके से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट ने सुनवाई उपरांत अर्जी खारिज कर अमित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया व अगली पेशी को 28 अक्टूबर तिथि नियत कर दी। वहीं निचली अदालत से अर्जी निरस्त होने पर देर शाम अमित के अधिवक्ता की ओर से जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी दी गयी। सेशन कोर्ट ने प्रेम नगर पुलिस से आख्या तलब कर सुनवाई को 19 अक्टूबर की तिथि नियत की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: खनन माफिया जफर पर एक लाख का इनाम घोषित, पुलिस टीम पर भी कर चुका है हमला

संबंधित समाचार