जन्म प्रमाण पत्र मामले ललितपुर से रामपुर कोर्ट पहुंचे अग्निशमन अधिकारी, जानें क्या है पूरा मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा विधायक अब्दुल्ला के जन्म प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले में ललितपुर के अग्निशम अधिकारी मतलूब हुसैन पहुंचे। जहां उनसे जिरह की गई। अब इस मामले में 19 अक्टूबर को सुनवाई होना है। यह भी पढ़ें- प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल में खेलीं रामपुर …

रामपुर, अमृत विचार। सपा विधायक अब्दुल्ला के जन्म प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले में ललितपुर के अग्निशम अधिकारी मतलूब हुसैन पहुंचे। जहां उनसे जिरह की गई। अब इस मामले में 19 अक्टूबर को सुनवाई होना है।

यह भी पढ़ें- प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल में खेलीं रामपुर की खिलाड़ी, मेडल पहनाकर किया सम्मानित

अब्दुल्ला के खिलाफ भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें जन्म प्रमाण पत्र वाले मुकदमे में अब्दुल्ला के अलावा उनके पिता शहर विधायक आजम खां और मां पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा भी नामजद हैं। मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।

सोमवार को इस मामले में लखनऊ के नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामपुर कोर्ट पहुंचे थे। जहां उनकी गवाही पूरी हो गई थी। इसके अलावा एफआईआर लेखक ऋषिपाल की गवाही पूरी हो गई थी। शुक्रवार को ललितपुर में तैनात अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे।

अभियोजन की गवाही पूरी हो गई है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता की जिरह जारी है। अब इस मामले में 19 अक्टूबर को सुनवाई होना है। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि जन्मप्रमाण पत्र मामले ललितपुर के अग्निमशन अधिकारी मतलूब हुसैन अधिकारी आए। अब इस मामले में 19 अक्टूबर को सुनवाई होना है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: झोलाछाप के प्रेमजाल में फंसी महिला फंदे पर झूली, मामला दर्ज

संबंधित समाचार