बरेली: हत्या के 25 साल के बाद कोर्ट में रोज सुनवाई शुरू
बरेली, अमृत विचार। 25 वर्ष पूर्व रंजिशन भोजीपुरा क्षेत्र में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या व इसी मामले में दर्ज क्रास केस में हाईकोर्ट के आदेश पर अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट-9 प्रतिभा सक्सेना की अदालत में अब रोज सुनवाई शुरू हो गई है। वादी मुकदमा सरवर ने थाना भोजीपुरा में तहरीर देकर बताया था …
बरेली, अमृत विचार। 25 वर्ष पूर्व रंजिशन भोजीपुरा क्षेत्र में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या व इसी मामले में दर्ज क्रास केस में हाईकोर्ट के आदेश पर अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट-9 प्रतिभा सक्सेना की अदालत में अब रोज सुनवाई शुरू हो गई है। वादी मुकदमा सरवर ने थाना भोजीपुरा में तहरीर देकर बताया था कि 7 दिसंबर 1997 को मेरे गांव डोहरिया के हामिद अली के न्याज की दावत थी जिसमें मेरे परिवार के लोगों ने खाना नहीं खाया था।
ये भी पढ़ें – बरेली: युवक की भाला मारकर गैर इरादतन हत्या के आरोपी को 10 वर्ष की कैद
इसी बात पर हामिद अली ने परिवार वालों को अपमानजनक शब्द कहे। इस पर मेरे भाई हाजी अख्तर अली ने हामिद से पूछा उसी समय भतीजा मासूम अली आ गया हामिद और मासूम में कहासुनी हुई। यह बात हामिद ने अपने परिवार को बताई व झगड़ा करने के इरादे से 10 दिसंबर 1997 को दिन में 10 बजे जब मैं दुकान जा रहा था तो हामिद अली सगे भाइयों में अहमद अली उर्फ छोटे, वाहिद अली, ताहिर अली व एक अन्य अब्बास अली हथियारों के साथ मिला मेरे साथ मारपीट करने लगा।
मैंने शोर मचाया तो मुझे बचाने मेरा भतीजा मुख्तर अली, जाकिर अली व भाभी जैनब आ गए। मुख्तर अली को हामिद अली व आबिद अली ने पकड़ लिया और अहमद अली ने चाकुओं से गोद डाला। ताहिर अली व वाहिद अली ने कांते से मुझे व भतीजे जाकिर अली व भाभी जैनब को मारा। मुख्तर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट भेजा था।
वहीं आरोपी पक्ष ने भी घटना के 4 दिन बाद 15 दिसंबर 1997 को वादी पक्ष के मासूम, सरवर अली, अमजद अली, जाकिर आदि के विरुद्ध हत्या के प्रयास में क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने विवेचना के बाद हत्या के प्रयास की धारा हटाकर खतरनाक हथियार से आघात पहुंचाने व हल्की धाराओं में आरोप पत्र कोर्ट भेजा था।
ये भी पढ़ें – बरेली: कैंट बोर्ड के स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, आरएन कालेज में बनेगी कंप्यूटर लैब, मिलेगी ड्रेस
