बरेली: बस अड्डे और जंक्शन पर छात्रों को परीक्षा केंद्र का रास्ता बताएगी पुलिस, शहर को जोन और सेक्टर में बांटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीईटी को लेकर शहर में जुटने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों का रास्ता पुलिस बताएगी। इसके लिए रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। शहर को जोन और सेक्टर में बांटकर सीओ और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हर सेंटर के बाहर और प्रमुख चौराहों पर महिला …

बरेली, अमृत विचार। पीईटी को लेकर शहर में जुटने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों का रास्ता पुलिस बताएगी। इसके लिए रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। शहर को जोन और सेक्टर में बांटकर सीओ और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हर सेंटर के बाहर और प्रमुख चौराहों पर महिला और पुरुष कांस्टेबल मुस्तैद रहेंगे, ताकि शनिवार व रविवार को आने वाले परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ये भी पढे़ें – बरेलीः रेंज में पशु तस्करों की 5.71 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद चला था अभियान

जाम जूझना न पड़े। रोडवेज व रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस हेल्प डेस्क बनाई गई है, जो बाहर से आने वाले छात्रों को उनके सेंटर का रास्ता और वहां पहुंचने के लिए जाने वाली सवारी के बारे में बताएगी। शहर में लगे सीसीटीवी सेंटर के साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को ले जाने के दौरान पुलिस टीम तैनात रहेगी।

परीक्षा कराने के लिए पुलिस तैयार है। सभी जगहों पर पुलिस की ड्यूटियां लगाई गई हैं। सीसीटीवी से भी प्रमुख जगहों पर नजर रखी जाएगी। – राहुल भाटी, एसपी सिटी

ये भी पढे़ें – बरेली: संजय नगर में नई लाइन बंद, बारिश के पांच दिन बाद भी जलभराव

संबंधित समाचार