मुरादाबाद: काश! गड्ढों पर पड़ जाए मुख्यमंत्री की नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सड़कों के गड्ढे शहरवासियों का दर्द बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री के आने पर भी गड्ढों के भरने में ईमानदारी व गंभीरता नहीं दिख रही है। शहर के कई प्रमुख सड़कों पर गड्ढे शूल बने हैं। यदि सड़कों के गड्ढों पर मुख्यमंत्री की नजर पड़ जाए तो शायद नागरिकों का भला हो जाए। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सड़कों के गड्ढे शहरवासियों का दर्द बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री के आने पर भी गड्ढों के भरने में ईमानदारी व गंभीरता नहीं दिख रही है। शहर के कई प्रमुख सड़कों पर गड्ढे शूल बने हैं। यदि सड़कों के गड्ढों पर मुख्यमंत्री की नजर पड़ जाए तो शायद नागरिकों का भला हो जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सीजन से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया था। लेकिन, अधिकारी इस पर कागजी घोड़े दौड़ाते रहे। बड़े अधिकारी न तो अपने चैंबर से बाहर निकलकर गड्ढों की दशा देखने निकले और न इनके भरने के कार्य का वास्तविक फीडबैक लिया। समय पर गड्ढे नहीं भरे गए इस बीच बरसात होने पर इन सड़कों की खस्ताहाली और बढ़ गई। इसमें पानी भरने से वाहन चालक असंतुलित होकर गिरकर चोटिल होते रहे। जनता के दर्द को मीडिया के द्वारा दिखाने पर जिलाधिकारी ने मानसून खत्म होने के बाद सभी सड़कों को ठीक कराने का भरोसा दिलाया। लेकिन, अभी टेंडर मांगने और एस्टीमेट बनाने का ही काम चल ही रहा था कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश फिर दे दिया।

निर्देश के कई दिन बाद भी बड़े गड्ढों को भरने का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ। जहां सड़कों पर पैचवर्क भी होता है वह भी गुणवत्ता और मानक के अनुसार न होने से चंद दिनों में ही फिर उखड़ने लगती हैं। जिससे नागरिकों को गड्ढों में सफर करने की मजबूरी बनी है। क्योंकि आशियाना, रामगंगा विहार, कंपनी बाग, लोकनिर्माण अतिथि गृह के सामने, बुद्धि विहार में धर्मकांटा के सामने, कांठ रोड पर कई जगह सड़कों के गड्ढे अभी भी नासूर बने हैं।

ये भी पढ़ें : 

मुरादाबाद : आर्यवीर महासम्मेलन को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मुरादाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने सब अच्छा दिखाने की कोशिश में अधिकारी

संबंधित समाचार