रायबरेली: ऑटो रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के बछरावां ओवर ब्रिज पर बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा पलट गया और उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों में एक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा शनिवार की सुबह …

रायबरेली। जिले के बछरावां ओवर ब्रिज पर बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा पलट गया और उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों में एक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा शनिवार की सुबह लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर बछरावा कस्बे के रेलवे ओवर ब्रिज पर हुआ है।

क्षेत्र के गांव सेहगों निवासी आधा दर्जन लोग ऑटो रिक्शा पर सवार होकर बछरावां आ रहे थे। ओवर ब्रिज पर जब ऑटो रिक्शा चढ़ रहा था, उसी समय पीछे से आ रही ई तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा पलट गया और उसमे सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर ओम प्रकाश, रानी, मिथिलेश और राजकुमार को इलाज चल रहा है।

घायलों में एक बालिका को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि हादसे में एक बच्ची को मामूली चोट आई है , जबकि एक अन्य बालिका को गंभीर चोटें है। सभी का इलाज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से लोडर सवार पांच की मौत, 10 घायल

संबंधित समाचार