अमरोहा में बड़ा सड़क हादसा, ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी रोडवेज बस, एक महिला की मौत…कई यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। गजरौला में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सुबह 3ः30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। नींद की झपकी आने पर रोडवेज बस के चालक ने ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि नौ यात्री घायल हो गए। हादसे …

अमरोहा, अमृत विचार। गजरौला में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सुबह 3ः30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। नींद की झपकी आने पर रोडवेज बस के चालक ने ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि नौ यात्री घायल हो गए।

हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जानकारी मिलने पर सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया और जाम खुलवाया। वहीं, हादसे में मामूली चोट आए लोगों को गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया गया। हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए ट्वीट किया है।

चालक को नींद की झपकी आने से हादसा
बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ से रोडवेज बस दिल्ली जा रही थी। इसमें चालक कंडक्टर के अलावा कुल 55 सवारियां थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे नेशनल हाईवे पर गजरौला चौपला ओवरब्रिज पर बस पहुंची। उसी समय चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे बस आगे जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : 35 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार