बर्थडे पर जख्मी हुईं उर्फी जावेद, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप
मुंबई। 15 अक्टूबर को उर्फी जावेद अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन, अपने जन्मदिन पर वह जख्मी हो गई हैं। इस बात का खुलासा खुद उर्फी ने किया। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने चोट के निशान दिखाती नजर आ रही हैं। उर्फी …
मुंबई। 15 अक्टूबर को उर्फी जावेद अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन, अपने जन्मदिन पर वह जख्मी हो गई हैं। इस बात का खुलासा खुद उर्फी ने किया। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने चोट के निशान दिखाती नजर आ रही हैं। उर्फी बताती हैं कि उन्हें Sequin Gloves पहनना महंगा पड़ गया है। Sequin Gloves की वजह से उर्फी के हाथ और पैर छिल गये हैं। वीडियो में उर्फी के हाथ-पैर पर पड़े निशान भी देखे जा सकते हैं।

उर्फी जावेद ने बर्थडे से पहले फैंस को ड्रेस की जानकारी देते हुए कहा था कि जन्मदिन पर वो स्पेशल ड्रेस में नजर आने वाली हैं। अब जब उर्फी आम दिनों में खास ड्रेस पहनती हैं, तो खास दिन पर कितनी स्पेशल ड्रेस पहनेंगी, उसकी कल्पना करना मुश्किल है। उर्फी का स्टेटमेंट सामने आने के बाद हर कोई उनकी बर्थडे आउटफिट देखने को तैयार बैठा है।
सामने आया उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो
शुक्रवार को उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद पिंक कलर की आउटफीट में नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद की ये आउटफीट उनकी हॉटनेस को और भी बढ़ावा दे रही है। साथ ही उर्फी जावेद की कातिलाना अदाएं इस वीडियो में कहर बरपाती हुईं नजर आ रही हैं। इसके अलावा उर्फी जावेद के वीडियो के बैकग्राउंड में आप उनके लेटेस्ट सॉन्ग हाय हाय ये मजबूरी गाने को आसानी से सुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें : हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहीं मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी, फिल्म ‘द गेस्ट’ से करेंगी डेब्यू
