पाकिस्तान में अस्पताल की छत पर मिले 500 शव, अंदरूनी अंग भी गायब… जानिए पूरा मामला
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुल्तान शहर के एक अस्पताल की छत पर करीब 500 लावारिस शव सड़ते हुए मिले हैं। पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक निश्तार अस्पताल के मुर्दाघर की छत से मानव शरीर के सैकड़ों अंग मिले हैं। वही शव के अंदरूनी …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुल्तान शहर के एक अस्पताल की छत पर करीब 500 लावारिस शव सड़ते हुए मिले हैं। पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक निश्तार अस्पताल के मुर्दाघर की छत से मानव शरीर के सैकड़ों अंग मिले हैं। वही शव के अंदरूनी अंग भी गायब हैं। कई शवों के सीने खुले हैं, उनके हार्ट निकाले जाने की आशंका है। सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल के एक शीर्ष अधिकारी ने छत पर लाशों के सड़ने के लिए पुलिस और रेस्क्यु अधिकारियों को दोषी ठहराया है। लाशों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिन्होंने पाकिस्तान को चौंका दिया है।
पाकिस्तानी जियो न्यूज के अनुसार, मुख्यमंत्री के सलाहकार चौधरी जमां गुर्जर ने अस्पताल का दौरा किया था। उन्होंने सभी शवों का अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया, साथ ही हेल्थ अफसरों को जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद दक्षिण पंजाब के हेल्थ डिपार्टमेंट ने इस मामले की जांच के लिए 6 सदस्यों की टीम का गठन किया है। इसे तीन दिन में जांच रिपोर्ट पेश करनी होगी।
वेबसाइट से बात करते हुए मेडिकल यूनिवर्सिटी के एनाटॉमी विभाग की प्रमुख डॉ मरियम अशरफ ने कहा कि मुर्दाघर की छत पर लाशों के जमा होने के लिए रेस्क्यु अधिकारियों और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि मुर्दाघर लाशों को स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकता क्योंकि यह उन्हें रखने के लिए बाध्य है।
गौरतलब है कि हॉस्पिटल में करीब 500 शव मिलने के इस मामले में निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने कहा है कि यूनिवर्सिटी के छात्र इन शवों का उपयोग चिकित्सा प्रयोगों के लिए कर रहे थे। इन सभी शवों पर चिकित्सा प्रयोग पहले ही किया जा चुका है। इन शवों से हड्डियों और खोपड़ी को निकालकर आगे के प्रयोग के लिए छत पर रखा गया था।
अधिकारी ने एनजीओ पर शव वापस नहीं लेने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शवों को छत पर रखने का एक ही कारण है कि उनकी आमद बहुत अधिक होती है और उनके थानों में लौटने की संख्या बहुत कम होती है। हालांकि, उन्होंने छत पर 500 शवों की संख्या को खारिज कर दिया। मरियम ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि ऊपर कुछ ही शव रखे गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार ने कहा कि एक मुखबिर ने उन्हें छत पर सड़ रहे शवों की सूचना दी थी।
वही सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि शव अज्ञात हैं और माना जाता है कि वे बलूचिस्तान से पाकिस्तानी बलों द्वारा अपहरण किए गए गायब होने के शिकार थे। उनमें से ज्यादातर के कपड़ों से ऐसा लगता है कि वे बलूच हैं, जबकि बलूचिस्तान में बलूच लापता लोगों की समस्या बहुत गंभीर है।
ये भी पढ़ें:- ‘दुनिया का सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान’, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया बड़ा बयान
