नोएडा: जल स्तर बढ़ाने के लिए सीईओ ने की समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नोएडा। शहर में पानी का स्तर लगातार घट रहा है। पानी की गुणवत्ता और स्तर को बढ़ाने के लिए चीफ एक्जीक्यूटिव सीईओ रितु माहेश्वरी ने समीक्षा की है, साथ ही काम में लापरवाही करने के लिए मैसर्स वाप्कॉस कंपनी पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वाप्कास कंपनी नोएडा में रेनीवॉल का …

अमृत विचार, नोएडा। शहर में पानी का स्तर लगातार घट रहा है। पानी की गुणवत्ता और स्तर को बढ़ाने के लिए चीफ एक्जीक्यूटिव सीईओ रितु माहेश्वरी ने समीक्षा की है, साथ ही काम में लापरवाही करने के लिए मैसर्स वाप्कॉस कंपनी पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

वाप्कास कंपनी नोएडा में रेनीवॉल का काम देखती है। सीईओ ने कहा, रैनीवेल संख्या दो,तीन, चार और छह को फिर से शुरु करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की शुरुआत 31 अक्टूबर से शुरु कर दी जीए। पहले चरण में चलाए जाने वाले पांच हजार वाटर मीटर 31 दिसंबर 2022 तक लगा दिए जाएं।

इससे पहले 31 अक्टूबर तक लक्ष्य के हिसाब से मीटर नहीं लगाने पर भी कंपनी पर जुर्माना लगाने के लिए जल विभाग के अधिकारियों से कहा गया है। जिन जगहों पर मीटर लग चुके हैं, वहां से प्राप्त राजस्व का बीते सालों से तुलनात्मक अध्ययन किया जाए।”

सीईओ ने कहा, “सेक्टर-50 में बनाए गए वेटलैंड के आस-पास हुए अतिक्रमण को जल्द हटाया जाए। इसके अलावा वेटलैंड के निर्माण के बाद पानी की गुणवत्ता में हुए सुधार का तुलनात्मक अध्ययन किया जाए। नाले में प्राप्त हो रहे प्रवाह पर मॉनिटरिंग सिस्टम अपस्ट्रीम एंड डाउन स्ट्रीम दोनों जीपीएस के साथ स्थापित किया जाए।

यह भी पढ़ें… गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा में एक्सप्रेस एस्ट्रा की सड़क धंसी

संबंधित समाचार