मुरादाबाद: 55 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा संपन्न, गणित के सवालों में अटके कुछ विद्यार्थी
मुरादाबाद, अमृत विचार। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को मुरादाबाद में 55 परीक्षा केंद्रों पर हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। 9:30 बजे विद्यार्थियों का कॉलेज में प्रवेश शुरू हुआ। परीक्षा दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों ने पेपर आसान बताया हालांकि गणित …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को मुरादाबाद में 55 परीक्षा केंद्रों पर हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। 9:30 बजे विद्यार्थियों का कॉलेज में प्रवेश शुरू हुआ। परीक्षा दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों ने पेपर आसान बताया हालांकि गणित के सवालों में कुछ विद्यार्थी अटक गए। पहली पाली की परीक्षा छूटते समय शहर में जाम लगना शुरू हो गया रेलवे स्टेशन बस स्टैंड स्टूडेंट की भारी भीड़ रही ।
मायूस लौटे परीक्षार्थी
परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंच नहीं पहुंचने पर केंद्र व्यवस्थापक ओने गेट बंद कराने के आदेश दे दिए इसके बाद 10:15 बजे पहुंचे बच्चों को वापस मायूस लौटना पड़ गया काशीपुर से पहुंची सुनीता ने बताया कि जाम की वजह से परीक्षा केंद्र में पहुंचने देरी हो गई।
रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
शनिवार को हुई उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर परीक्षार्थियों भारी भीड़ उमड़ी। ज्यादातर परीक्षार्थी अमरोहा, बिजनौर, धामपुर, मेरठ और हापुड़ के लिए ट्रेन और बसों से रवाना हुए। परीक्षा छुटने के बाद सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थियों रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करते हुए दिखाई दिए। स्टेशन पर ट्रेन आते ही परीक्षार्थी उसमे सवार हुए। वही टिकट खिड़की व पूछताछ के केंद्र पर भी रही। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल भी रेलवे स्टेशन पर अलर्ट रहा।
ये भी पढ़ें:- अलीगढ़: तीन मंजिला जर्जर इमारत जमींदोज, भवन स्वामी की मौत, तीन घायल
