अयोध्या: अलग-अलग हादसों में हुई मौत मामले में केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। बीते 9 अक्टूबर को भोर में पति के साथ मॉर्निंग वॉक करने निकली कुमारगंज कस्बा निवासी रामदुलारी पत्नी जगदेव को बोलेरो ने टक्कर …

अमृत विचार, मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।

बीते 9 अक्टूबर को भोर में पति के साथ मॉर्निंग वॉक करने निकली कुमारगंज कस्बा निवासी रामदुलारी पत्नी जगदेव को बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष कुमारगंज विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

इनायतनगर थाना क्षेत्र में 26 सितंबर को बाइक की टक्कर लगने से रामकृष्ण तिवारी पुत्र जगन्नाथ घायल हो गए थे। लखनऊ में इलाज के दौरान की उनकी मौत हो गई। इनायतनगर थाना प्रभारी निरीक्षण अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र भीम कुमार तिवारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: करवा चौथ पर पत्नी से विवाद, तालाब में कूदकर पति ने दी जान

संबंधित समाचार