बाराबंकी: शांतिपूर्ण संपन्न हुई पीईटी की पहली पाली की परीक्षा, डीएम एसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षाएं शांतिपूर्ण हो इसके लिए जिला प्रशासन सतर्क रहा। हालांकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी …

बाराबंकी। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षाएं शांतिपूर्ण हो इसके लिए जिला प्रशासन सतर्क रहा। हालांकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई।

देवा मेला के चलते परीक्षार्थियों के लिए बसों के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। जिला अधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के केंद्रों के निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया, एवं परीक्षा केन्द्रों में तैनात ड्यूटियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

सभी केंद्रों पर प्रर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इसके बावजूद शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति देखी गई। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षा केंद्रों के सामने लंबा जाम लग गया।

यह भी पढ़ें:-बरेली: पीईटी परीक्षा देने के लिए हजारों बच्चे शहर पहुंचे, सड़कें हुईं जाम

संबंधित समाचार