फिलीपींस: रिहायशी इलाके के घर में आग लगने से छह लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनीला। फिलीपींस की राजधानी में शनिवार तड़के रिहायशी इलाके के एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है। अग्निश्मन ब्यूरो ने बताया कि क्यूज़ोन सिटी उपनगर में स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे से पहले आग लगने की घटना सामने आयी। दमकल कर्मियों ने तड़के करीब 0320 बजे आग पर काबू …

मनीला। फिलीपींस की राजधानी में शनिवार तड़के रिहायशी इलाके के एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है। अग्निश्मन ब्यूरो ने बताया कि क्यूज़ोन सिटी उपनगर में स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे से पहले आग लगने की घटना सामने आयी।

दमकल कर्मियों ने तड़के करीब 0320 बजे आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि घटना में पीड़ितो में 79 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला, उनके 12, सात और दो वर्ष के बच्चे तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- हैरी पॉटर में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले अभिनेता रॉबी कॉलट्रेन का निधन

संबंधित समाचार