लखनऊ में पीईटी परीक्षा की पहली शिफ्ट में 17 हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित, अधिकारी नहीं बता सके वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 (UPSSSC Preliminary Qualifying Test (PET) 2022) शुरूआत शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। सुबह 10 से 12 बजे के तक हुई परीक्षा दौरान लखनऊ में 17 हजार के करीब परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा छोड़े जाने की वजह अभी अधिकारी नहीं बता पाये हैं। …

लखनऊ। यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 (UPSSSC Preliminary Qualifying Test (PET) 2022) शुरूआत शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। सुबह 10 से 12 बजे के तक हुई परीक्षा दौरान लखनऊ में 17 हजार के करीब परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा छोड़े जाने की वजह अभी अधिकारी नहीं बता पाये हैं। लेकिन यह तय है कि इससे अधिक परीक्षार्थी दूसरी पाली दिन में तीन बजे से पांच बजे तक वाली परीक्षा में भी अनुपस्थित हो सकते हैं।
इस बारे में परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों ने परीक्षा छोड़ने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन कहा जा रहा है कि कई ऐसे भी अभ्यर्थी होतें जो इस तरह की प्रतियोगी परीक्षा में व्यक्तिगत कारणों से भी नहीं शामिल हो पाते हैं। बता दें कि पहली पाली में 42522 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि अनपुस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 16 हजार 854 है। वहीं उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 42 हजार 522 है।

परीक्षा को लेकर डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया की सभी केन्द्रो पर परीक्षार्थियों को समय से केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया है, और परीक्षा समय से शुरू हुई है. उन्होंने बताया किसी भी केंद्र पर नकल ना होने पाए इसके लिए निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा पहली पाली में लखनऊ के सभी केंद्रों पर परीक्षा की शुरुआत में कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं आई है और शांति पूर्वक परीक्षा जारी है. बता दे दो पालियों में यह परीक्षा 16 अक्टूबर को भी आयोजित की जाएगी. लखनऊ में 106 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. दूसरी पाली 3:00 बजे से शुरू होगी.

नोडल अफसर भी केंद्रों पर मौजूद कर रहे निगरानी
सभी केन्द्र व्यस्थापकों और नोडल अधिकारी परीक्षा केन्द्रों पर मौजूद हैं. केन्द्रो पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि की मॉनिटरिंग की जा रही है. परीक्षा में सॉल्वर गैंग सेंध ना मारने पाए इसके लिए एसटीएफ की भी तैनाती की गई है.

लखनऊ की ये है व्यवस्था
परीक्षा की निगरानी के लिए 106 केन्द्र व्यवस्थापक, 169 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है. लखनऊ में बने परीक्षा केन्द्रों में लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, वाराणसी, आजमगढ़, बलरामपुर, अमेठी, फतेहपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, बलिया एवं बिहार से 2 लाख 40 हजार 288 अभ्यर्थी परीक्षा देने आये हैं.

संबंधित समाचार