रामपुर : हाइवे पर दुकानदारों ने सड़क के दोनों ओर किया अतिक्रमण, जाम में फंस रहे राहगीर… पुलिस गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। त्योहार नजदीक आते ही दुकानदार सक्रिय हो गए है। हाइवे किनारे के दुकानदारों ने सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलते सुबह से ही जाम लगना शुरू हो जाता है। नगर पालिका की टीम इस ओर ध्यान नहीं दे रहीं है किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है। …

रामपुर, अमृत विचार। त्योहार नजदीक आते ही दुकानदार सक्रिय हो गए है। हाइवे किनारे के दुकानदारों ने सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलते सुबह से ही जाम लगना शुरू हो जाता है। नगर पालिका की टीम इस ओर ध्यान नहीं दे रहीं है किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।

धनतेरस और दिवाली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही दुकानदार भी इस मौके पर खूब कमाई करने की सोच रहे है। नेशनल हाइवे पर मालगोदाम तिराहे से लेकर फोटो चुंगी तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने सामान को बाहर रखकर अतिक्रमण रखा है। जिसका खामिया राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।

जिसके कारण बाजार करने आए लोगों के सामने सड़कों पर ही वाहनों को खड़ा करने लगते है। जिससे भी जाम लग जाता है। इससे लोगों को निकलना तक दुश्वार हो रहा है। सुबह से लेकर शाम तक हाइवे पर जाम ही जाम रहता है इस अतिक्रमण से कुछ दूरी पर सिविल लाइन थाना भी है। दिन भर वहां पर अधिकारी आते और जाते रहते है,लेकिन कोई भी इस अतिक्रमण को हटवाने की नहीं सोचता है। आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है।

ये भी पढ़ें:- राजघरानों की महफिल में रामपुर रियासत की दिखी शान, महाराजकुमार रंजीत सिंह को किया सम्मानित

संबंधित समाचार