अयोध्या: दत्तोपंत के बताए आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि : रवि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। कांशीराम कालोनी में भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के विदेश संपर्क विभाग संयोजक रवि तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने …

अमृत विचार, अयोध्या। कांशीराम कालोनी में भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा के विदेश संपर्क विभाग संयोजक रवि तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के तहत उन्होंने संघ की स्थापना की थी उसमें सतत कार्य करते रहना होगा।

विशिष्ट अतिथि विभाग प्रमुख जय प्रकाश सिंह ने स्वर्गीय ठेंगड़ी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। नगर में समाज सेवा का कार्य करने वाली संस्थाओं के सदस्यों व सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।

सभी को अंगवस्त्र भेंट किए गए। संचालन सुजीत पांडेय ने किया। जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी, राम प्रकाश , प्रधानाध्यापक राघवेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: चौक मस्जिद में जश्ने रिसालत व इमामत पर सजी महफिल

संबंधित समाचार