टीआरएस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद बी. नरसैय्या ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। तीन नवंबर को होने वाले मुनुगोड़े उपचुनाव से पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को तगड़ा झटका देते हुए पूर्व सांसद बी. नरसैय्या गौड़ ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गौड़ ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को भेज दिया है। उन्होंने कहा, मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया …

हैदराबाद। तीन नवंबर को होने वाले मुनुगोड़े उपचुनाव से पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को तगड़ा झटका देते हुए पूर्व सांसद बी. नरसैय्या गौड़ ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गौड़ ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को भेज दिया है। उन्होंने कहा, मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गौड़ा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी हार के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी। कयास लगाए जा रहे हैं कि गौड़ा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से कांग्रेस एक ‘विफल मिसाइल’ को फिर से लॉन्च कर रही है: CM बोम्मई

 

 

 

 

संबंधित समाचार