दुस्साहस : धर्मांतरण के प्रेमी ने पीटकर पर घर ने निकाला, नारी निकेतन पहुंची युवती
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार की देर रात एक प्रेमी प्रेमिका की सरेराह पिटाई कर दी। धर्मांतारण के बाद प्रेमी उससे मारपीट करता था। इस घटना के बाद युवती के चिनहट कोतवाली पहुंची लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार करते हुए उसे नारी निकेतन भेज दिया है। इस सम्बन्ध में चिनहट थाना …
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार की देर रात एक प्रेमी प्रेमिका की सरेराह पिटाई कर दी। धर्मांतारण के बाद प्रेमी उससे मारपीट करता था। इस घटना के बाद युवती के चिनहट कोतवाली पहुंची लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार करते हुए उसे नारी निकेतन भेज दिया है।
इस सम्बन्ध में चिनहट थाना प्रभारी तेज बहादूर सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना प्रसारित हुई कि शुक्रवार की रात विधायक चौराह के नजदीक एक युवक युवती के साथ मारपीट कर रहा है। पड़ताल में पता चला कि युवती गोंडा जनपद के छिपिया थानाक्षेत्र अन्तर्गत की रहने वाली है।
युवती ने अपनी मर्जी से साबिर से निकाह किया है। किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया। साबिर ने अपनी पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। बता दें कि लड़की के परिजनों ने विरोध भी किया लेकिन उसने परिजनों की एक भी न सुनीं। इसके बाद उसने साबिर से निकाह किया। घटना की सूचना पर भी परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से मना कर दिया। जिसके बाद युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया।
युवती ने बताया कि,कुछ साल पहले उसकी दोस्ती साबिर से हुई थी। जिसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी। फिर परिजनों की मर्जी के बगैर उसने साबिर से निकाह कर लिया था। जिसके बाद गांव में तनाव की स्थित बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हुआ था।
इसके बाद युवती अपने शौहर के साथ लखनऊ में रहने लगी। बीते छह महीने से दोनों किराए के एक मकान में रहते थे। युवती का आरोप है कि निकाह के बाद युवती ने धर्मांतरण किया। इसके बावजूद साबिर छोटी-छोटी बातों पर उससे मारपीट करता था। शुक्रवार की रात साबिर ने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। मायके वालों से रिश्ता तोड़ने के बाद वहीं एक सहारा था, लेकिन उसने भी घर से निकाल दिया। पुलिस के कहने पर नारी निकेतन चली गई।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, फिर धर्मांतरण करवा कर किया निकाह…. पढ़ें पूरा मामला
