अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता अधेड़ का नहर में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पटरंगा, अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह शारदा सहायक नहर में लापता एक अधेड़ का शव मिलने हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा मजरे नबीपुर गांव के पास शारदा सहायक डबल नहर …

अमृत विचार, पटरंगा, अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह शारदा सहायक नहर में लापता एक अधेड़ का शव मिलने हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा मजरे नबीपुर गांव के पास शारदा सहायक डबल नहर में एक अज्ञात शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पटरंगा थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान मृतक के पैंट की जेब से आधार कार्ड व डायरी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त उसकी पत्नी ने 48 वर्षीय रामकेवल गौतम पुत्र बरसाती निवासी जटहा गांव कोतवाली दरियाबाद जनपद बाराबंकी के रूप में की है।

पुलिस ने बताया कि रामकेवल 25 सितंबर कि सुबह गांव के किनारे से निकली शारदा सहायक नहर की पटरी पर शौच के लिए गए थे, लेकिन शाम तक घर न आने पहुंचने पर उसकी पत्नी राजरानी ने कोतवाली दरियाबाद में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई थी।
पटरंगा थाना प्रभारी बालकराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: परेड शिविर के लिए शुरु हुई चयन प्रक्रिया

संबंधित समाचार