बाइडेन के बयान से भड़का पाकिस्तान, अमेरिकी राजदूत को तलब किया
इस्लामाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान पर पाकिस्तान भड़क गया है। बाइडेन के बयान के बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी राजदूत को तलब किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा है कि ‘हम जानते हैं अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा कैसे की जाती है,’ …
इस्लामाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान पर पाकिस्तान भड़क गया है। बाइडेन के बयान के बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी राजदूत को तलब किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा है कि ‘हम जानते हैं अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा कैसे की जाती है,’ और अगर सवाल उठाना है तो उन्हें भारतीय परमाणु हथियारों पर सवाल उठाना चाहिए। पाकिस्तान अपनी अखंडता की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर अड़ा हुआ है।
क्या था अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान
डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में जो बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। बाइडेन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार तो हैं, लेकिन बिखराव है। खास बात ये कि पाकिस्तान के जिन एफ-16 विमानों को उन्नत बनाने के लिए अमेरिका मदद दे रहा है, वे परमाणु बम गिराने में सक्षम हैं। बाइडेन के बयान पर पाकिस्तानी भड़क गए हैं और खासकर इमरान खान समर्थक इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
अमेरिकी राजदूत को किया तलब
पाकिस्तान ने अमेरिकी राजदूत को तलब किया है। बिलावल भुट्टो जरदारी ने शनिवार को कहा कि देश की परमाणु क्षमता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान के बाद हमने अमेरिकी राजदूत को तलब करने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें:- कब्रिस्तान के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को दी ‘श्रद्धांजलि’
