लखनऊ: पहले दी टीबी को मात-अब निभाएंगे दूसरे मरीजों का साथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। पीएम मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए टीबी चैम्पियन की टीम पूरी तरह से कमर कसकर तैयार है। टीबी को मात देने के बाद अब इनका हौसला बुलंद है और इन्होंने संकल्प लिया है कि खुद टीबी से जंग जीतने के बाद दूसरे टीबी रोगियों का …

अमृत विचार, लखनऊ। पीएम मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए टीबी चैम्पियन की टीम पूरी तरह से कमर कसकर तैयार है। टीबी को मात देने के बाद अब इनका हौसला बुलंद है और इन्होंने संकल्प लिया है कि खुद टीबी से जंग जीतने के बाद दूसरे टीबी रोगियों का साथ देंगे और उन्हें टीबी से लडने में उनकी मदद करेंगे। इसपर जब वर्ल्ड इण्डिया संस्था के राज्य समन्वयक शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि संस्था टीबी को लेकर अधिक संवेदनशील 15 जिलों में टीबी मरीजों को हरसम्भव जरूरी मदद पहुँचाने को लेकर कार्य कर रही है।

इन जिलों में लखनऊ, आगरा, वाराणसी, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गोरखपुर, कानपुर नगर, प्रयागराज, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और सोनभद्र शामिल हैं। टीबी मरीजों की मदद के लिए ही इन जिलों में अब तक 192 टीबी चैम्पियन की तैनाती की गयी है। इनको टीबी से जुड़ी हर छोटी और बड़ी जानकारी मुहैया करायी गयी है। इनमें वही लोग शामिल हैं जिन्होंने अपनी हिम्मत और सूझबूझ से नियमित दवा सेवन से टीबी को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

इन जिलों के हर टीबी यूनिट पर मरीजों की मदद के लिए दो टीबी चैम्पियन तैनात हैं, जो अपने अनुभवों और मिले प्रशिक्षण के बल पर उनको इलाज के बारे में पूरी जानकारी देने के साथ ही भावनात्मक सहयोग भी प्रदान करते हैं। इसके लिए इनको निर्धारित भत्ता भी संस्था द्वारा मुहैया कराया जाता है। इनके कार्यों पर निगरानी के लिए जिला समन्वयक भी हैं, जो इनकी चुनौतियों को दूर करने का काम करते हैं। टीबी चैम्पियन के माध्यम से संस्था इस साल अब तक 15 जिलों के 19,926 मरीजों तक पहुँच बना सकी है। इनका प्रयास रहता है कि यदि किसी में टीबी के लक्षण नजर आ रहे हैं तो जल्दी से जल्दी जांच कराकर इलाज शुरू हो ताकि टीबी के प्रसार को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें… लखनऊ: कौशल विकास मिशन के लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी में योगी सरकार

संबंधित समाचार