मुरादाबाद: बिजली निगम ने 410 बकाएदारों के खिलाफ जारी की आरसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बकाया वसूली के लिए बिजली निगम ने 410 बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ से स्थानीय अधिकारियों को बकाएदारों से हर हाल में वसूली करने का निर्देश मिला हुआ है। एक महीने का बिल बकाया होने पर अगले दिन ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बकाया वसूली के लिए बिजली निगम ने 410 बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ से स्थानीय अधिकारियों को बकाएदारों से हर हाल में वसूली करने का निर्देश मिला हुआ है।

एक महीने का बिल बकाया होने पर अगले दिन ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। बड़े बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की जा रही है। इसके बाद उन पर वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता प्रमोद गोगानिया ने बताया कि उनके क्षेत्र में अब तक 410 बकाएदारों की आरसी काटी गई थी।

उन्होंने बिजली थाने की पुलिस और अमीनों के जरिए बकाएदारों पर दबाव बनाया। उनके प्रयास से 163 बकाएदारों ने 1.98 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। शेष बचे 247 बकाएदारों से भी वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने 14 अक्टूबर तक साढ़े चार करोड़ रुपये की वसूली कर ली है।

ये भी पढ़ें:- ‘अगर मैं मुजरिम हूं तो हमें सज़ा सुना दी जाए’…गवर्नर-चुनाव आयोग से बोले CM हेमंत

संबंधित समाचार