फर्रुखाबाद: 9577 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी पीईटी परीक्षा
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शनिवार को जिले में दो पाली में हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में 9577 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। दो घंटे में 100 प्रश्न करने के लिए आए। गलत होने पर चौथाई अंक कटने के डर से अभ्यर्थी उत्तर देने में चकराते रहे। पीईटी की जिले में 33 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में …
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शनिवार को जिले में दो पाली में हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में 9577 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। दो घंटे में 100 प्रश्न करने के लिए आए। गलत होने पर चौथाई अंक कटने के डर से अभ्यर्थी उत्तर देने में चकराते रहे।
पीईटी की जिले में 33 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 और शाम को दूसरी पाली की 3 से पांच बजे तक परीक्षा हुई। दोनों पाली में 14736-14736 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा शुरू होने से पूर्व केंद्रों पर अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया।
डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का भ्रमण किया। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की देखरेख में दोनों पाली की परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में 4930 और दूसरी पाली में 4647 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए।
ये भी पढ़ें-ग्रामोदय विवि ने मनाया हिंदी में ज्ञान का प्रकाशोत्सव
