प्रदर्शन : एडवांड वेतन की मांग को लेकर नगर निगम कमर्चारियों ने किया ऑडिटर का घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर । नगर निगम कर्मचारियों ने दीपावली त्योहार से पहले ही वेतन दिए जाने की मांग की है। शनिवार को नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन को कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ ने इसको लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद नगर आयुक्त ने चीफ अकाउंटेंट को बुलाकर दीपावली के पहले वेतन का भुगतान करने के निर्देश …

अमृत विचार, कानपुर । नगर निगम कर्मचारियों ने दीपावली त्योहार से पहले ही वेतन दिए जाने की मांग की है। शनिवार को नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन को कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ ने इसको लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद नगर आयुक्त ने चीफ अकाउंटेंट को बुलाकर दीपावली के पहले वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए।

संघ के अध्यक्ष देवीदीन भाऊ, महामंत्री रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को नगर आयुक्त के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दीपावली के पहले समस्त कर्मचारियों को वेतन, पेंशन, एरियर, बोनस के भुगतान करने की मांग की। ज्ञापन देकर आउटसोर्सिंग, संविदा आदि कर्मचारियों को भी त्यौहार के पहले भुगतान करने को कहा जिसपर नगर आयुक्त ने सहमति जताई।

ऑडिटर के आपत्ति लगाने पर घेराव

शनिवार को कर्मचारियों के वेतन की फाइलों पर ऑडिटर द्वारा लगातार आपत्ति लगाने पर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ऑडिटर का घेराव किया। संघ के महामंत्री ने बताया की 3 महीने से शहरी अजीविका के सफाई कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल पा रही है। संघ के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि नगर आयुक्त के कहने के बाद किसी अधिकारी द्वारा त्योहार के पहले भुगतान करने में गतिरोध उत्पन्न किया गया तो सभी नगर निगम कर्मचारी घेराव करेंगे।

यह भी पढ़ें:- डाक टिकट प्रदर्शनी में बोले सीएम योगी- यहां 300 से अधिक डाक टिकटों का हो रहा प्रदर्शन

संबंधित समाचार