हंगामा : इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाराबंकी। शहर के प्रीति नगर स्थित सुमन अस्पताल में एक 30 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसे लेकर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया। इसके बाद मृतका के पति ने अस्पताल प्रशासन …

अमृत विचार, बाराबंकी। शहर के प्रीति नगर स्थित सुमन अस्पताल में एक 30 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसे लेकर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया। इसके बाद मृतका के पति ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। फिलहाल पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना नगर कोतवाली के हैदर गढ़ रोड फतहाबाद स्थित प्रीति नगर में पिछले दो वर्षों से सुमन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर संचालित है। डॉ शैलेंद्र वर्मा अस्पताल संचालक है। वह एमडी एवं जनरल फिजिशियन भी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम एक महिला को जिला अस्पताल से रेफर किया गया था।

उसकी हालत नाजुक थी। उसका नाम अंजू था। उसके पति रंजीत कुमार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। बतायाकि महिला का ऑपरेशन एमबीबीएस डॉ व गायनी की निगरानी में किया गया। सुबह तक सब ठीक-ठाक था। अचानक 9:30 बजे के करीब उसे हार्ड अटैक पड़ा और उसने दम तोड़ दिया।

जिसके बाद उसके पति व परिजन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया। इसके बाद मृतका के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- कन्नौज : प्रसूता की मौत पर हंगामा, पति ने लगाया लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार