PET Exam: कस्टम एंड एक्साइज इंस्पेक्टर समेत दो गिरफ्तार, अभ्यर्थी की जगह दे रहा था परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर । यूपी पीईटी परीक्षा में एसटीएफ लखनऊ की टीम ने शहर के परीक्षा केन्द्र राहुल मेमोरियल इंटर कॉलेज यशोदानगर में मूल अभ्यर्थी रघुवीर के समेत उसके स्थान पर परीक्षा दे रहे कस्टम एंड इक्साइज इंस्पेक्टर सैफ अहमद खान को गिरफ्तार किया है। रघुवीर निवासी तेंदुआ थाना मल्लांवा जिला हरदोई और साल्वर सैफ …

अमृत विचार, कानपुर । यूपी पीईटी परीक्षा में एसटीएफ लखनऊ की टीम ने शहर के परीक्षा केन्द्र राहुल मेमोरियल इंटर कॉलेज यशोदानगर में मूल अभ्यर्थी रघुवीर के समेत उसके स्थान पर परीक्षा दे रहे कस्टम एंड इक्साइज इंस्पेक्टर सैफ अहमद खान को गिरफ्तार किया है।

रघुवीर निवासी तेंदुआ थाना मल्लांवा जिला हरदोई और साल्वर सैफ अहमद खान निवासी बृजमनगंज जिला महाराजगंज के कब्जे से दो आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, एक डीएल, दो वोटर आईडी, दो मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड, एक्साइज इंस्पेक्टर का आईडी कार्ड, एक फर्जी आधार कार्ड, एक मुंबई से दिल्ली का एयर टिकट और एक मोटर साइकिल बरामद की।

सैफ अहमद खान ने बताया कि वह मुंबई के घाटकोपर में इक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। प्राथमिक विद्यालय बालामऊ हरदोई में अध्यापक अपने मित्र महेन्द्र के कहने पर सॉल्वर के रूप में परीक्षा देने आया था। महेन्द्र विभिन्न परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाने का कार्य करता है और पूर्व में मध्य प्रदेश से जेल जा चुका है। आरोपितों के विरुद्ध थाना नौबस्ता में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें- पीईटी 2022: गणित के सवालों में उलझे परीक्षार्थी, करेंट अफेयर्स ने दी राहत, दोनो पालियों में इतने हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित

संबंधित समाचार