बरेली: हॉटस्पॉट 100 के पार, संक्रमण से बारादरी क्षेत्र सबसे बेहाल
बरेली,अमृत विचार। जनपद में कोरोना संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि एक माह में संक्रमितों की संख्या 100 से 600 के पार पहुंच गई। ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा संक्रमण शहरी क्षेत्र में फैल रहा है। हॉटस्पॉट भी शहर में ही ज्यादा बने हैं। 21 थाना क्षेत्रों में 100 से ज्यादा हॉटस्पॉट हैं लेकिन …
बरेली,अमृत विचार। जनपद में कोरोना संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि एक माह में संक्रमितों की संख्या 100 से 600 के पार पहुंच गई। ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा संक्रमण शहरी क्षेत्र में फैल रहा है। हॉटस्पॉट भी शहर में ही ज्यादा बने हैं। 21 थाना क्षेत्रों में 100 से ज्यादा हॉटस्पॉट हैं लेकिन इसमें से 67 शहर के ही हैं।
सबसे ज्यादा शहर का बारादरी क्षेत्र संक्रमण से प्रभावित हैं। अकेले बारादरी थाना क्षेत्र में 23 हॉटस्पॉट हैं। एक तरह कह सकते हैं कि पूरा क्षेत्र ही संक्रमण से भयभीत है लेकिन थाना क्षेत्र के लोगों की विडंबना देखिए, उन्हें सख्त प्रतिबंध की जरूरत है ताकि उनके क्षेत्र में संक्रमण और न फैल सके लेकिन पूरा एरिया महज एक ही प्रशासनिक अधिकारी की निगरानी में है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर से हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी को लेकर ठोस रणनीति नहीं बनाई गई है।
कहीं न कहीं कोरोना संक्रमण फैलने में यह भी एक वजह बन रही है। पुलिस ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाने के लिए 343 बैरियर लगाने का दावा किया है। जबकि धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में 16114 मकान हैं। इसमें करीब 126544 नागरिक घरों में कैद हैं। इसके साथ ही 273 संदिग्ध लोग भी इन्हीं क्षेत्रों में होम क्वारंटाइन हैं।
थाना वार हॉटस्पॉट के आंकड़े
प्रेमनगर और कोतवाली क्षेत्र में 17, कैंट थाना में तीन, किला, सुभाषनगर व सीबीगंज थाना क्षेत्र में 18, बारादरी क्षेत्र में 23, इज्जतनगर में पांच, बहेड़ी थाना क्षेत्र में सात, शेरगढ़ व शीशगढ़ थाना क्षेत्र में एक-एक, देवरनिया क्षेत्र में दो, आंवला थाना क्षेत्र में दो, भमौरा व मीरगंज थाना क्षेत्र में एक-एक, फतेहगंज पश्चिमी में एक, फरीदपुर थाना क्षेत्र में दो, फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में दो, नवाबगंज थाना क्षेत्र में नौ, भोजीपुरा थाना क्षेत्र में दो और क्योलड़िया थाना क्षेत्र में एक हॉटस्पॉट बना हुआ है।
बारादरी थाना क्षेत्र की ये कॉलोनियां व मोहल्ले सील
बारादरी थाना क्षेत्र में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे को इस पर ध्यान देने की जरूरत है, यदि समय रहते इस थाना क्षेत्र में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ठोस रणनीति नहीं बनाई गई तो जनपद में सबसे ज्यादा हालात इसी क्षेत्र के भयावह नजर जाएंगे। 23 हॉटस्पॉट बनने से राजनगर कॉलोनी, पवन विहार कॉलोनी, मोहल्ला चक नवादा, राम वाटिका, जोगी नवादा, शहदाना, काजी टोला कैथ के पेड़ के पास, जगतपुर काली मंदिर, राधा कुंज कालोनी, 475 हनुमान मंदिर गंगापुर, आनंद विहार, नवादा शेखान, पुराना शहर, आशीष रॉयल पार्क, सनराईज कॉलोनी, 9 फ्लोर टयूलिप टॉवर, कुतुबशाह की ज्यारत, आजाद नगर कॉलोनी, सुरेश शर्मा नगर, मोहल्ला बुखारपुरा, कालीबाड़ी, जगतपुर एजाजनगर गौटिया, हजियापुर।
120 संक्रमितों को सीधे अस्पताल आना दिखाया
सोमवार को अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में 99 हॉटस्पॉट दर्शाए गए हैं। रिपोर्ट यह भी लिखा है कि 12 जुलाई को संक्रमितों की संख्या 120 रह गयी। शहर से सीधे अस्पताल आने एवं अस्पताल के कर्मचारी जो संक्रमित निकले हैं, इस वजह से हॉटस्पॉट नहीं बढ़ाए गए हैं।
