बरेली जंक्शन से होकर गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन द्वारा त्योहार में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 04096/04095 नई दिल्ली-आजमगढ़-नई दिल्ली पूजा विशेष ट्रेन का संचालन 22 अक्टूबर को नई दिल्ली व आजमगढ़ से 01 फेरे के लिए किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04096 नई दिल्ली-आजमगढ़ …

बरेली, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन द्वारा त्योहार में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 04096/04095 नई दिल्ली-आजमगढ़-नई दिल्ली पूजा विशेष ट्रेन का संचालन 22 अक्टूबर को नई दिल्ली व आजमगढ़ से 01 फेरे के लिए किया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04096 नई दिल्ली-आजमगढ़ पूजा विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर को नई दिल्ली से 00.05 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 03.50 बजे, बरेली से 05.50 बजे, लखनऊ से 11.25 बजे, अयोध्या कैंट से 14.55 बजे, अयोध्या से 15.22 बजे, अकबरपुर से 16.12 बजे तथा शाहगंज से 17.10 बजे छूटकर आजमगढ़ 18.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा 04095 आजमगढ़-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर को आजमगढ़ से 21.00 बजे प्रस्थान कर शाहगंज से 22.15 बजे, अकबरपुर से 23.17 बजे, दूसरे दिन अयोध्या से 00.22 बजे, अयोध्या कैंट से 00.55 बजे, लखनऊ से 04.10 बजे, बरेली से 07.32 बजे तथा मुरादाबाद से 09.05 बजे छूटकर नई दिल्ली 12.15 बजे पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें – बरेली: छह माह में 136 किलोमीटर सड़क में और हो गए गड्ढे, लोक निर्माण विभाग की सर्वे में खुलासा

संबंधित समाचार