नहीं रहे जादू की दुनिया के चमकते सितारे जादूगर ओपी शर्मा, घर का नाम रखा था भूत बंगला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। जादू की दुनिया का चमकता सितारा जादूगर ओपी शर्मा हमेशा के लिए चिरनिंद्रा में सो गए। कानपुर के चर्चित जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। वह पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थ। शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। अपनी जादू की कला से उन्होंने …

कानपुर। जादू की दुनिया का चमकता सितारा जादूगर ओपी शर्मा हमेशा के लिए चिरनिंद्रा में सो गए। कानपुर के चर्चित जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। वह पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थ। शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। अपनी जादू की कला से उन्होंने देश-विदेश में बड़ा नाम कमाया था। उनके शो देश के महानगरों में लगते रहे है। उन्होंने अपने जीवन में राजनीति में भी किस्मत आजमाई थी। सफलता नहीं मिलने पर व्यस्त हो गए थे।

कानपुर में मशहूर जादूगर ओपी शर्मा कोरोना संक्रमित थे। लंबे समय से बीमार थे। कानपुर के फार्च्यून अस्पताल में भर्ती थे। उनका डायलिसिस भी चल रहा था। ओपी शर्मा ने अपनी जादू की कला से देश-विदेश में बड़ा नाम कमाया। उन्होंने राजनीति में भी किस्मत आजमाई, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उनका कहना था कि जिसकी शुरुआत होती है, उसका अंत भी होता है। ये प्रकृति का नियम है। मैं रहूं या न रहूं जादू चलता रहेगा।

ओपी शर्मा ने अपना आवास कानपुर दक्षिण के बर्रा – 2 में बनवाया था। उन्होंने अपने घर का नाम भूत बंगला रखा था। इतना ही नहीं उनके घर के के मुख्य द्वार में भूतों की आकृति भी बनी हुई है। कानपुर दक्षिण के बदला क्षेत्र में उनका बंगला काफी चर्चित रहा है।

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1581466969412620289

जादूगर ओपी शर्मा सन 2002 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर वह गोविंद नगर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे। अपने चुनाव प्रचार के दौरान वह जादू है कि देश में ही वोट मांगते नजर आए थे । उनकी वोट मांगने की शैली भी उसी अंदाज में थी, जिस अंदाज में हुए मंच पर अपना शो दिखाते थे। उनकी चुनावी सभाओं में भीड़ तो खूब जुटी लेकिन वोट नहीं जुट पाए ।

जादूगर ओपी शर्मा के निधन की सूचना पाते ही शहर में शोक की लहर फैल गई । वह अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री और पत्नी का भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है। ओपी शर्मा समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें : कानपुर: आनंदेश्वर मंदिर कॉरिडोर का काम शुरू, 25 करोड़ से चमकेगा धाम

जादूगर ओपी शर्मा के निधन पर सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रतिला पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है। जादूगर ने अंतिम बार सितंबर 2019 में आगरा में शो किए थे। ओपी शर्मा का रूमाल से कबूतर उड़ाना और बक्से से आदमी को गायब करने का जादू काफी चर्चित था।

जादूगर ओपी शर्मा का सूरसदन में विशालकाय डायनासोर पर किया गया जादू काफी चर्चा में रहा है। तब उन्होंने पलक झपकते ही डायनासोर पर काबू पा लिया था। इसके अलावा उन्होंने जादू के शो में ही खूंखार चिंपैंजी को लड़की बना दिया था। जिसके बाद वहां मौजूद दर्शक हैरान रह गए थे। हालांकि इसके अलावा वे पूरानी कुरीतियों पर भी अपने जादू के माध्यम से प्रहार करने के लिए जाने जाते थे।

ओपी शर्मा शो में सामाजिक कुरीतियों जैसे टोने-टोटकों को लेकर जागरूक किया था। वे जादू को एक करिश्मा न मानकर एक कला मानते थे। बता दें कि लंबी बीमार से पहले कल्याणपुर स्थित नर्सिंगहोम में एक सप्ताह तक वे भर्ती थे। उनकी पत्नी मीनाक्षी दिल्ली दूरदर्शन काम करती हैं। इसके अलावा उनके तीन बेटे और एक बेटी है। उनके बेटों की माने तो उन्होंने करीब 34 हजार शो किए थे।

ये भी पढ़ें : Kanpur Ganga Flood : चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा गंगा का जलस्तर, कटरी के क्षेत्रों में बढ़ी दहशत

संबंधित समाचार