T20 World Cup 2022 : T20 वर्ल्ड कप का आगाज, पहले मैच में नामीबिया ने श्रीलंका को दिया 164 रनों का टारगेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। रविवार (16 अक्टूबर) को टूर्नामेंट का पहला मैच 2014 की चैंपियन टीम श्रीलंका और नामीबिया के बीच पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला जा रहा है। गीलोंग के सीमंड्स स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया है। नामीबिया ने पहले बैटिंग करते …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। रविवार (16 अक्टूबर) को टूर्नामेंट का पहला मैच 2014 की चैंपियन टीम श्रीलंका और नामीबिया के बीच पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला जा रहा है। गीलोंग के सीमंड्स स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया है। नामीबिया ने पहले बैटिंग करते हुए 163 का स्कोर बनाया है। श्रीलंका को टूर्नामेंट का पहला मैच जीतने के लिए 164 रन बनाने हैं।

नामीबिया ने जेन फ्राइलिंक (44) और जेजे स्मिट (31 नाबाद) के बीच हुई 70 रन की विस्फोटक साझेदारी की बदौलत आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के ग्रुप-ए मुकाबले में श्रीलंका के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा। फ्राइलिंक ने 28 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 44 रन बनाए, जबकि स्मिट ने 16 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों के साथ 31 रन की नाबाद पारी खेलकर नामीबिया को 20 ओवर में 163/7 के स्कोर तक पहुंचाया।

Image

सलामी बल्लेबाज माइकल वैन लिंगेन (03) और डिवान ला कॉक (09) जल्दी पवेलियन लौट गये। जेन लॉफ्टी ईटन ने 12 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाकर 20 रन जोड़े लेकिन चमिका करुणारत्ने ने उन्हें विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट करवा दिया। नामीबिया के तीन विकेट 35 रन पर गिरने के बाद स्टेफ़न बार्ड (26) और गर्हार्ड इरास्मस (20) ने चौथे विकेट के लिये 41 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने विशाल साइमंड्स स्टेडियम में कुशलता से गेंद को खाली जगहों पर खेलकर दो-दो रन लिये। बार्ड और इरास्मस हालांकि रनगति बढ़ाने के प्रयास में आउट हुए, और कुछ देर बाद 93 रन के स्कोर पर डेविड वीस के रूप में नामीबिया का छठा विकेट गिरा।

Image

एक समय पर लग रहा था कि नामीबिया 150 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सकेगी, लेकिन फ्राइलिंक-स्मिट की जोड़ी ने आक्रामक क्रिकेट खेला। दोनों की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत नामीबिया ने आखिरी पांच ओवर में 68 रन जोड़े। श्रीलंका के लिये प्रमोद मदुशन ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि वानिंदू हसरंगा (चार ओवर, 27 रन) और महीष तीक्ष्णा (चार ओवर, 23 रन) ने एक-एक विकेट लिया। दुष्मंता चमीरा और करुणारत्ने ने भी एक-एक विकेट लिया, हालांकि दोनों ने अपने चार ओवरों में क्रमशः 39 और 36 रन दिये।

 

क्वालिफाइंग मैचों का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

  • 16 अक्टूबर श्रीलंका बनाम नामीबिया, जिलॉन्ग, सुबह 9.30 बजे
  • 16 अक्टूबर यूएई बनाम नीदरलैंड, जिलॉन्ग, दोपहर 1.30 बजे

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, धनुष्का गुनाथिलाका, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंता चमीरा, दिलशान मधुशंका, महेश तीक्ष्णा

नामीबिया: स्टीफन बार्ड, डेविड वीज़, जेरहर्ड एरासमस, निकोल लॉफ़्टी-ईटन, जेजे स्मिट, जेन फ्राइलिंक, जेन ग्रीन, डिवान ला कॉक, माइकल वैन, बेरनार्ड स्कॉल्ट्ज़, बेन शिकोंगो

ये भी पढ़ें: T20 World Cup महत्वपूर्ण या Jasprit Bumrah का करियर? जानिए रोहित शर्मा ने क्या कहा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा