आजमगढ़ में रिंग बांध टूटने से मचा हाहाकार, कई गांवों में घुसा पानी, फसल जलमग्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आज छोटी सरयू नदी पर बना जोकहरा रिंग बांध टूट गया। इसके बाद उफना रही नदी से पानी का फैलाव शुरू हुआ तो सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गए। एक दर्जन गांव में पानी घुसने की आशंका के दृष्टिगत प्रशासन नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने …

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आज छोटी सरयू नदी पर बना जोकहरा रिंग बांध टूट गया। इसके बाद उफना रही नदी से पानी का फैलाव शुरू हुआ तो सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गए। एक दर्जन गांव में पानी घुसने की आशंका के दृष्टिगत प्रशासन नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने समेत बांध को बांधने का काम शुरू कर दिया है।

दो दिन पूर्व बड़ी सरयू नदी की सुरक्षा कवच कहा जाने वाला दाम महुला बांध टूट जाने से देवारा के करीब 150 गांवों में मचा हाहाकार थम भी न पाया था कि दूसरी बड़ी घटना ने अफसरों के दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। बड़ी सरयू में पश्चिमी यूपी के बैराजों से पानी पहुंच रहा है। इतना पानी आ गया कि वर्ष 1998 का पिछला रिकार्ड टूट गया।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ में घाघरा नदी ने दिखाया रौद्र रूप, 65 गांव में बाढ़ से मची तबाही

संबंधित समाचार