बहराइच: नवजात बेटी की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत, बाल-बाल बचा पिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के कैसरगंज तहसील के बलराजपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण की नवजात बेटी बीमार थी। जबकि गांव के संपर्क मार्ग पर पानी भरा हुआ है। ग्रामीण का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा नाव नहीं उपलब्ध कराया गया न ही स्वास्थ्य टीम पहुंची। जिससे वह नवजात को पानी में लेकर जा रहा था। पैर …

बहराइच। जिले के कैसरगंज तहसील के बलराजपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण की नवजात बेटी बीमार थी। जबकि गांव के संपर्क मार्ग पर पानी भरा हुआ है। ग्रामीण का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा नाव नहीं उपलब्ध कराया गया न ही स्वास्थ्य टीम पहुंची। जिससे वह नवजात को पानी में लेकर जा रहा था। पैर फिसलने से नवजात बेटी की पानी में डूबकर मौत हो गई। जबकि पिता बाल बच गया।

कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली में पानी भरा हुआ है। ग्राम पंचायत के मजरा बलराजपूरवा निवासी पेशकार की 15 दिन की बेटी की तबियत खराब थी। बाढ़ का पानी होने से इलाज नहीं मिल सका। पेश्कार का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा नाव भी उपलब्ध कराया गया है।

जिस पर वह शनिवार को बेटी को लेकर इलाज के लिए कैसरगंज जा रहा था। रास्ते में पानी भरा होने से पेशकार का पैर फिसल गया। नवजात बेटी की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना को लेकर युवक काफी व्याकुल है। वह रो रो कर घटना बयां कर रहा है। मामले का वीडियो जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या, बगल में सोती रही पत्नी, एसपी ने लिया मौके का जायजा

संबंधित समाचार