रायबरेली: सुनसान जंगलों में रात को धधकती हैं शराब की भट्ठियां, पुलिस ने मारा छापा
रायबरेली। जिले के बछरावां के सुदूर सुनसान जंगलों में रात को शराब की भट्ठियां धधकती हैं, जंगल में मयखाने सजते है, और दौर पर दौर चलता है। सूचना पर पुलिस ने जंगलों में छापा मारा तो भारी मात्रा में लहन और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। क्षेत्र के जंगलों में काफी समय से कच्ची शराब …
रायबरेली। जिले के बछरावां के सुदूर सुनसान जंगलों में रात को शराब की भट्ठियां धधकती हैं, जंगल में मयखाने सजते है, और दौर पर दौर चलता है। सूचना पर पुलिस ने जंगलों में छापा मारा तो भारी मात्रा में लहन और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। क्षेत्र के जंगलों में काफी समय से कच्ची शराब बनाने और विक्री का धंधा चल रहा है।
बछरावां से लेकर सतांव, खीरों तक कच्ची शराब का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार होता है। पहले यह धंधा घरों से होता था , किंतु पुलिस द्वारा लगातार की गई छापेमारी के बाद अवैध शराब के कारोबारियों ने अपना व्यवसाय जंगल में फैला लिया है। अब शाम होते ही लहन , भट्ठी और शराब बनाने के अन्य उपकरण लेकर लोग सुदूर सुनसान जंगलों में निकल जाते हैं।
जहां पूरी रात भट्ठियां धधकती है, और शराब की विक्री की जाती है। शनिवार की रात सीओ राज किशोर सिंह और थानाध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में पुलिस ने जंगलों में छापा मारा है। इस कार्रवाई में कारोबारी भागने में सफल रहे , किंतु बड़े पैमाने पर शराब बनाने का सामान बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सरयू में नहाते समय डूबा आजमगढ़ का युवक, जल पुलिस ने बचाया
