T20 World Cup 2022 : आखिरी ओवर तक चले मैच में नीदरलैंड की रोमांचक जीत, यूएई को हराया
गीलोंग। नीदरलैंड ने जुनैद सिद्दीकी (24/3) की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टी20 विश्व कप 2022 के ग्रुप-ए मुकाबले में रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को तीन विकेट से मात दी। यूएई ने नीदरलैंड के सामने 112 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे नीदरलैंड ने एक गेंद रहते हुए हासिल कर लिया। An incredible opening …
गीलोंग। नीदरलैंड ने जुनैद सिद्दीकी (24/3) की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टी20 विश्व कप 2022 के ग्रुप-ए मुकाबले में रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को तीन विकेट से मात दी। यूएई ने नीदरलैंड के सामने 112 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे नीदरलैंड ने एक गेंद रहते हुए हासिल कर लिया।
An incredible opening day of the #T20WorldCup comes to an end ?
Netherlands cross the finish line in yet another thrilling contest!#UAEvNED |? https://t.co/sD75sGYNF1 pic.twitter.com/Kh8yIBhSeJ
— ICC (@ICC) October 16, 2022
नीदरलैंड 13 ओवर में 76/4 के स्कोर के साथ आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी, लेकिन जुनैद ने 14वें ओवर में टॉम कूपर और वान डर मरवे को आउट करके मैच को रोमांचक बना दिया। ज़हूर ख़ान ने 19वें ओवर में टिम प्रिंगल (15) का विकेट निकाला जिसके बाद डच टीम को आखिरी ओवर में छह रनों की आवश्यकता थी। लोगन वैन बीक और स्कॉट एडवर्ड्स ने यह रन पांच गेंदों में बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
We have lift off!
We can reveal that this 6 from Max O’Dowd is one of the moments that could be featured in your @0xFanCraze Crictos of the Game packs from UAE vs Netherlands!
Grab your pack for from https://t.co/zFNKfahY1M to own iconic moments from every game. pic.twitter.com/GKVwXh4JlY
— ICC (@ICC) October 16, 2022
यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन उनकी पारी कभी भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी। मोहम्मद वसीम ने यूएई के लिये सर्वाधिक 41 रन बनाये लेकिन इसके लिये उन्होंने 47 गेंदें खेलीं। इसके अलावा वृत्या अरविंद ने 21 गेंदों पर 18 रन बनाये जबकि काशिफ़ दाऊद ने 15(14) रन का योगदान दिया। नीदरलैंड के लिये बास डी लीड ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये। फ्रेड क्लासेन ने दो विकेट लिये जबकि टिम प्रिंगल और वान डर मरवे को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
What a turnaround from the UAE bowlers ?
Is there another twist in the tale?#UAEvNED | ? https://t.co/sD75sGYNF1 pic.twitter.com/Lz92fYn1Fe
— ICC (@ICC) October 16, 2022
नीदरलैंड ने 112 रन के न्यून लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी की अच्छी शुरुआत की लेकिन लगातार विकेट भी गंवाये। सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह (10) के आउट होने के बाद मैक्स ओडॉ (23), डी लीड (14) और कॉलिन एकरमैन (17) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। नीदरलैंड आसानी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन 14वें ओवर में जुनैद सिद्दीकी ने कूपर और वैन डर मरवे को आउट करके डच टीम को मुश्किल में डाल दिया। प्रिंगल और एडवर्ड्स ने संयम के साथ सातवें विकेट के लिये 27 रन जोड़कर नीदरलैंड को जीत के करीब पहुंचाया, हालांकि प्रिंगल 19वें ओवर में आउट हो गये। डच टीम को आखिरी ओवर में छह रनों की ज़रूरत थी, और उन्होंने यह मैच 19.5 ओवर में ही जीत लिया।
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : वर्ल्ड कप के पहले मैच में बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने एशिया कप चैम्पियन श्रीलंका को 55 रनों से हराया
