मथुरा: अधिकारी बेखबर… गड्ढों में तब्दील हुआ जलाल गांव का मार्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, फरह। कस्बा फरह एवं दीनदयाल धाम से सटे गांव जलाल की सड़क पूरी तरह से गड्डों में तब्दील हो गयी है, जिसके कारण आये दिन बाइक एवं साईकल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्डों के कारण गांव में स्कूल वाहन भी नही आ पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मथुरा: लंपी के बाद …

अमृत विचार, फरह। कस्बा फरह एवं दीनदयाल धाम से सटे गांव जलाल की सड़क पूरी तरह से गड्डों में तब्दील हो गयी है, जिसके कारण आये दिन बाइक एवं साईकल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्डों के कारण गांव में स्कूल वाहन भी नही आ पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मथुरा: लंपी के बाद अब अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 50 सुअरों की मौत

कस्बा फरह एवं दीनदयाल धाम से मात्र एक किमी की दूरी पर बसे गांव जलाल की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जबकि यहाँ होकर जलाल के अलावा अन्य तीन चार गांव मजरा के लिये भी लोगों का आना जाना रहता है। ग्रामीण मोहन सिंह, अशोक कुमार, हाकिम सिंह, निहाल सिंह, योगेश कुमार, ब्रजेश कुमार आदि का कहना है कि पिछले कई साल से इस सड़क की न तो कोई मरम्मत हुई है और न ही सड़क को पुनः बनाया जा रहा है।

पूरी सड़क में जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को आने जाने में भारी परेशानी होती है। बरसात के समय मे तो बच्चों का स्कूल जाना बंद हो जाता है। गड्ढों के कईं गांव में स्कूल वाहन भी नही आ पा रहे है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क बनवाये जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- मथुरा: बांके बिहारी में फिर बेहोश हुई महिला, पति सुरक्षाकर्मी से लगाता रहा गुहार…

संबंधित समाचार