पीईटी परीक्षा: 38640 में से 10485 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी परीक्षा
अमृत विचार, अयोध्या। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर 15 व 16 अक्टूबर को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गयी। रविवार को दूसरे दिन दोनो पालियों में 38 केन्द्रों पर पंजीकृत 38640 अभ्यर्थियों में से 10485 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दो दिन की परीक्षा में …
अमृत विचार, अयोध्या। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर 15 व 16 अक्टूबर को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गयी। रविवार को दूसरे दिन दोनो पालियों में 38 केन्द्रों पर पंजीकृत 38640 अभ्यर्थियों में से 10485 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दो दिन की परीक्षा में कुल पंजीकृत 77280 अभ्यर्थियों में से 55,921 उपस्थित रहे जबकि 21,359 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
रविवार प्रथम पाली में आशा भगवान बख्श सिंह महाविद्यालय में सबसे अधिक 231 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यहां प्रथम पाली में कुल 744 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 513 उपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में माधव सर्वोदय महाविद्यालय में सबसे अधिक 213 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यहां द्वितीय पाली में पंजीकृत 768 में से 555 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
पीईटी के नोडल अधिकारी एडीएम एफआर महेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी 38 केन्द्रों पर परीक्षा सुचारू ढंग से शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रथम पाली में पंजीकृत 19320 में से 13938 अभ्यर्थी 62.14 प्रतिशत उपस्थित रहे जबकि 27.86 प्रतिशत कुल 5382 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार से द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत 19320 में से 14217 अभ्यर्थी 73.50 प्रतिशत उपस्थित रहे तो 5103 अभ्यर्थियों 26.41 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी।
ये भी पढ़ें-पर्दाफाश : दस हजार रुपये के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या
